Monday, March 23, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी

फीचर

‘ओरल कैंसर सुरक्षा के लिए दो मिनट की पहल’ एक अभियान शुरू

02 मई, 2025 04:38 PM
मुंबई  : ओरल कैंसर के बढते मामलों को देखते हुए मर्क स्पेशियलिटीज प्रा. लिमिटेड ने मुंबई मे आज केजी मित्तल अस्पताल के सहयोग से ‘ओरल कैंसर सुरक्षा के लिए दो मिनट की पहल’ एक अभियान शुरू किया है। इस राष्ट्रव्यापी प्रयास का उद्देश्य मुंह के कैंसर के बढ़ते मामलों पर रोक लगाना है औऱ लोगों कों स्व-परीक्षण के बारे में जागरूक करना है।
 
इस पहल के तहत अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी स्व-परीक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा, जहां प्रतीक्षा कक्षों में रणनीतिक स्थानों पर शीशे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. जेहान धाबर (कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. जिमी मिरानी (कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉ. डेलनाज़ जे. धाबर (एमडी फिजीशियन व पैलिएटिव केयर एक्सपर्ट) तथा चिकित्सा स्टाफ उपस्थित थे।
 
कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जेहान धाबर  (बी.एन.डी.ऑन्को सेंटर) ने कहा कि भारत में सिर और गर्दन का कैंसर बहुत आम है और मुंह का कैंसर सबसे तेजी से बढ़ रहा है। लगभग 65% मरीज देर से डॉक्टर के पास आते हैं, जिससे उपचार में देरी होती है। समय रहते इलाज न होने के कारण मरीज की मृत्यू भी हो सकती हैं। इसलिए हर महीने सिर्फ दो मिनट शीशे के सामने खुद की जांच करने से यर कैंसर जल्दी पकड़ में आ सकता है और इलाज करना आसान हो सकता है।
 
भारत को हेड और नेक कैंसर की राजधानी कहा जाता है क्यों कि भारत में हर साल दो लाख से ज्यादा लोग हेड एंड नेक कैंसर के शिकार होते हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। 2022 में, सिर्फ होंठ और मुंह के कैंसर के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। यदि बाकी हेड एंड नेक कैंसर के उप-स्थलों को जोड़ें, तो यह कुल पुरुषों मे होने वाले कैंसर के 20-25% मामलों के बराबर हो जाएगा। दुर्भाग्यवश भारत में ६०-७०% मरीजों का कैंसर तीसरे या चौथे स्टेज में पता चलता है।
 
कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जिमी मिरानी  (बी.एन.डी.ऑन्को सेंटर) ने कहा कि हर महीने दो मिनट का स्व-परीक्षण बहुत जरूरी है। मुंह में सफेद या लाल धब्बे, लंबे समय तक न भरने वाले घाव, खून आना, दांत ढीले होना, गले या जबड़े में सूजन, निगलने में परेशानी या आवाज में बदलाव जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
 
एमडी फिजीशियन व पैलिएटिव केयर एक्सपर्ट डॉ. डेलनाज़ जे. धाबर (बी.एन.डी.ऑन्को सेंटर) ने कहा कि देश में बढ़ते मुंह के कैंसर के मामलों को देखते हुए समय रहते निदान और इलाज कराना काफी जरूरी हैं। 
 
मुंह का कैंसर आमतौर पर तंबाकू, शराब और एचपीवी वायरस के कारण होता है। अगर बीमारी देर से पकड़ी जाए तो इलाज करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि लोग नियमित रूप से खुद जांच करें और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। “मुंह के कैंसर से बचाव के लिए दो मिनट की जांच” अभियान का उद्देश है समय पर बीमारी निदान और इलाज हो ताकि मरीज की जान बचाई जा सकें।
 
Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया