Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा • सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज • इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी • पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें • खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग • परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

दुनिया

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

15 अक्टूबर, 2026 03:25 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : एरिजोना से मोंटाना में एक चुनावी रैली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। उनका दावा है कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल और ऊर्जा की कीमतों में गिरावट आएगी, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि युद्ध कब तक खत्म होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि इस संबंध में ईरान के साथ कोई बातचीत चल रही है या नहीं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने मुख्य सैन्य लक्ष्य में सफल रहा है, जो ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। यह युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।

इससे पहले एरिजोना के बुलहेड सिटी में आयोजित एक चुनावी रैली में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और उसके असर पर विस्तार से बात की। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी कमजोर कर दिया है, जिसमें उसकी नौसेना और वायुसेना की क्षमताएं भी शामिल हैं।

ट्रंप ने कहा क‍ि सैन्य कार्रवाई इतनी व्यापक रही कि अब अमेरिका के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया है कि बातचीत किस ईरानी अधिकारी से की जाए। उन्होंने कहा, “शायद मैं बहुत आगे निकल गया। मुझे नहीं पता कि आखिर बात किससे करनी है।” यह टिप्पणी उन्होंने ईरानी नेतृत्व के कई स्तरों को हटाए जाने के संदर्भ में की।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जिसके जरिए बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस दुनिया भर में भेजा जाता है। उन्होंने कहा क‍ि हमने होर्मुज स्‍ट्रेट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और इस समय वहां से पहले की तुलना में अधिक तेल बाहर जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, यह स्थिति अमेरिकी नौसैनिक अभियानों की वजह से संभव हुई है। उन्होंने इन अभियानों को ‘स्टील की दीवार’ जैसा बताया। उनका कहना था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना इतना महत्वपूर्ण था कि इसके लिए सैन्य कार्रवाई के आर्थिक प्रभावों को भी स्वीकार किया जा सकता है।

ट्रंप ने अमेरिकी महंगाई पर भी टिप्पणी की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने हालिया महंगाई आंकड़ों पर केविन वॉर्श से चर्चा की है, तो उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में महंगाई दर 1.7 प्रतिशत रही है।

उन्होंने अपनी सरकार के आर्थिक प्रदर्शन को मजबूत बताते हुए कहा कि मौजूदा तेल कीमतों की तुलना अगर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल से की जाए, तो ईरान के साथ संघर्ष के बावजूद ऊर्जा अभी भी सस्ती है। हालांकि, ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल का उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता

ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव

रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’

रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’

प्योंगयांग ने पूर्वी सागर की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें: दक्षिण कोरिया

प्योंगयांग ने पूर्वी सागर की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें: दक्षिण कोरिया