Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’ • आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र • IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी • अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक • नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल • एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत • प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

18 नवंबर, 2026 05:04 PM

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज बुधवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। ‘अकवान’ के विकराल रूप के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार रात 2.30 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ा है। मंगलवार रात 11.30 बजे यह उसी क्षेत्र में 12.5° उत्तरी अक्षांश और 85.6° पूर्वी देशांतर के पास स्थित था।

यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 590 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 640 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण व दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 760 किमी दक्षिण में था।

इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार को सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 19 नवंबर की शाम के आसपास और अधिक तीव्र होकर एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप लेने की संभावना है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वहीं, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के कारण तेज हवाओं को देखते हुए, तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। थूथुकुडी बंदरगाह पर जहाजों को खड़ा कर दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यह तूफान एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप ले लेगा, कल गुरुवार शाम तक एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल जाएगा, और 20 नवंबर की दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया