Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

10 सितंबर, 2026 01:44 PM

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और समुद्री मार्गों पर लगातार हो रहे हमलों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को करीब 2 फीसदी तक की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क Brent Crude 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।

Brent Crude 0.68 फीसदी बढ़कर 101.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी West Texas Intermediate (WTI) Crude 1.81 फीसदी की तेजी के साथ 97.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ईरान ने कहा है कि अमेरिका द्वारा उसके पांच तेल टैंकरों को डुबोए जाने के बाद उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 10 जहाजों पर हमला किया है। ईरान के Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने यह भी चेतावनी दी है कि आगे कोई हमला हुआ तो उसकी प्रतिक्रिया और तेज हो सकती है।

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति पर चिंता
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से दुनिया के प्रमुख ऊर्जा मार्गों में शामिल Strait of Hormuz से तेल की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्टों के अनुसार, इस सप्ताह तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह युद्ध से पहले के स्तर का करीब एक-चौथाई रह गया है।

इस मार्ग से तेल की आपूर्ति में और बाधा आने की आशंका ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

MCX पर भी कच्चे तेल में तेजी
घरेलू बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, MCX पर क्रूड ऑयल मामूली बढ़त के साथ करीब 9,140 रुपये पर कारोबार कर रहा था। लंबे समय से जारी तेजी के बाद यह 9,150-9,200 रुपये के resistance zone को टेस्ट कर रहा है।

विश्लेषकों के अनुसार, अगर MCX Crude 9,200 रुपये के ऊपर मजबूती से बना रहता है तो कीमत 9,350-9,400 रुपये के अगले resistance स्तर तक जा सकती है।

वहीं, तत्काल support 9,000-8,950 रुपये पर है। इसके बाद 8,800-8,750 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण support माना जा रहा है।

MCX Crude का Relative Strength Index (RSI) करीब 71 है, जो मजबूत momentum को दिखाता है। हालांकि, इतना ऊंचा RSI निकट अवधि में कीमतों में गिरावट या consolidation की संभावना भी बताता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक MCX Crude 9,000 रुपये से ऊपर बना रहता है, तब तक इसका overall trend मजबूत बना हुआ है।

WTI में भी तेजी का रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI Crude 96 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा था। यह करीब 98 डॉलर के स्तर से थोड़ा नीचे आया है।

विश्लेषकों के मुताबिक, अगर WTI 98 डॉलर के ऊपर मजबूती से निकलता है तो यह 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर की ओर बढ़ सकता है। वहीं, 95-94 डॉलर और उसके बाद 92-91 डॉलर के स्तर पर support देखा जा रहा है।

WTI का RSI करीब 69 है, जिससे संकेत मिलता है कि हाल की गिरावट के बावजूद इसका व्यापक तेजी का रुझान बना हुआ है। 98 डॉलर के ऊपर जाने से तेजी और मजबूत हो सकती है, जबकि 95 डॉलर से नीचे गिरने पर निकट अवधि में बड़ी correction की संभावना बढ़ सकती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह