Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन • नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

मनोरंजन

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

16 मई, 2026 08:02 PM

विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक आ रहा है, इसी बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मंत्रालय लोगों को कई योगासनों की जानकारी, उनके लाभ और सही तरीके बताते हुए योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी के वीडियो को आयुष मंत्रालय ने पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी सेहत का राज बताती नजर आईं। वीडियो के साथ मंत्रालय ने लिखा, योग केवल व्यायाम के बारे में नहीं है, बल्कि एकात्मता को खोजने के बारे में है। हेमा मालिनी योग का सच्चा सार साझा करती हैं- विचार, कर्म और प्रकृति की एकता। उन्होंने अपनी फिटनेस और ऊर्जा का पूरा क्रेडिट योग को दिया। क्या आप अपनी जीवनशैली बदलने के लिए तैयार हैं?

वहीं, वीडियो में हेमा मालिनी कहती नजर आईं, “मैं हर रोज योग करती हूं। योग ने मेरे जीवन को संवारा और समृद्ध किया है। जीवन को उसकी पूरी क्षमता के साथ जीने के लिए योग का अभ्यास करें।”

उन्होंने यह भी सलाह दी कि योग हमेशा उचित मार्गदर्शन और परामर्श के साथ ही करना चाहिए।

आयुष मंत्रालय विश्व योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत लगातार योग को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों के साथ योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के वीडियो शेयर किए हैं।

नियमित योगासन से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है और यह शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, उत्तराखंड के मंत्री के बर्ताव पर जताई आपत्ति

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

फिल्म जगत को फिर दहशत के दौर में नहीं जाने दिया जा सकता: संजय शर्मा

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग शुरू, महंगी टिकट के चलते पहला दिन 200 करोड़, 7 दिन 700 करोड़!

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक