Monday, October 26, 2026
BREAKING
• दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश • हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया • एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

मनोरंजन

'हाइकू' की शूटिंग के बाद भी किरदार से बाहर नहीं आ पाईं श्रीदेवी अपल्ला, बोलीं- 'भावनाएं अब भी साथ हैं'

25 अक्टूबर, 2026 04:49 PM

मुंबई : तेलुगु फिल्म 'कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी' में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स का ध्यान खींचने के बाद अब अभिनेत्री श्रीदेवी अपल्ला ने तमिल सिनेमा में कदम रखा है। इन दिनों वह अपनी तमिल फिल्म 'हाइकू' को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि 'हाइकू' में निभाया गया उनका किरदार शूटिंग पूरी होने के बाद भी उनके साथ रहा। यहां तक कि फिल्म की डबिंग खत्म करने के बाद भी उनके लिए उस किरदार से खुद को अलग करना आसान नहीं था।

श्रीदेवी ने कहा, ''जब निर्देशक युवराज चिन्नास्वामी ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, तभी मुझे एहसास हो गया था कि मेरे किरदार में कई तरह की भावनाएं छिपी हुई हैं। कई बार शूटिंग के बाद भी किरदार का एक हिस्सा मैं जी रही होती थी। डबिंग पूरी करने के बाद भी मेरे लिए उससे बाहर निकलना मुश्किल था। ऐसा लगता था, जैसे उस किरदार का थोड़ा-सा हिस्सा मेरे भीतर रह गया हो और मैं अब भी उन भावनाओं को अपने साथ लेकर चल रही हूं। 'हाइकू' से जुड़ी यह बात मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।''

अभिनेत्री ने आगे कहा, ''मैं इस मौके के लिए फिल्म के निर्माता और निर्देशक की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने को-स्टार एगन का भी शुक्रिया अदा करती हूं। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। कुछ किरदारों का सफर काम खत्म होने के साथ ही पूरा हो जाता है, लेकिन कुछ भूमिकाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है और लंबे समय तक हमारे साथ रहती हैं। 'हाइकू' का किरदार भी उन्हीं में से एक है।''

'हाइकू' को युवराज चिन्नास्वामी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में एगन, श्रीदेवी अपल्ला और फेमिना जॉर्ज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अदिर्ची अरुण, सुब्रमणिया सेतु, अधियामन, माइम गोपी और इंदुमति मणिगंदन भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्माण विजन सिनेमा हाउस के बैनर तले डॉ. डी. अरुलानंधु और मैथ्यू अरुलानंधु ने किया है। इसका म्यूजिक सिद्धू कुमार ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी प्रीयेश गुरुसामी ने संभाली है।

 

'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है।

 

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत', जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत', जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

'जॉन डो' में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में बनेंगी दर्शना

'जॉन डो' में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में बनेंगी दर्शना

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें