Monday, October 26, 2026
BREAKING
• आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन • दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश • हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

दुनिया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

26 अक्टूबर, 2026 05:00 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अपने खास दोस्त 'बीबी' के लिए वोट अपील की है। 27 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले नेतन्याहू का खुलकर समर्थन किया है। एक महीने में ये दूसरी बार है जब ट्रंप ने नेतन्याहू के पक्ष में अपनी बात रखी और इजरायली मतदाताओं से उन्हें प्रधानमंत्री चुनने को कहा।

ट्रंप ने रविवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के समर्थन में नया संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “जब आप मतदान करने जाएं, तो याद रखिए कि बीबी एक शानदार योद्धा प्रधानमंत्री रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री के लिए बीबी नेतन्याहू को वोट दें, हमें शुरू किया गया काम पूरा करना है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले भी नेतन्याहू को सार्वजनिक रूप से समर्थन दे चुके हैं। ताजा बयान में उन्होंने ईरान के खिलाफ दोनों देशों की सैन्य कार्रवाई और सहयोग का हवाला देते हुए नेतन्याहू के नेतृत्व को अपने क्षेत्रीय रुख से जोड़ा है। ट्रुथ पोस्ट में ट्रंप ने अमेरिका और इजरायल के बीच सहयोग को रेखांकित किया और ईरान के सैन्य तथा आर्थिक ढांचे को हुए नुकसान को लेकर भी दावे किए।

ये वोट अपील एक महीने में दूसरी बार ऐसे समय की गई है, जब नेतन्याहू अपनी चुनावी मुहिम के अंतिम चरण में हैं। ‘द यरूसलम पोस्ट’ और ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू ने हाल के दिनों में ट्रंप से अतिरिक्त सार्वजनिक समर्थन की मांग की थी।

इससे पहले 18 अक्टूबर को ट्रंप ने नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अहम साझेदार बताते हुए उनके दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने का खुला समर्थन किया था। उन्होंने उस समय पोस्ट में लिखा, "नेतन्याहू के अलावा कोई दूसरा नेता सत्ता में आया, तो अमेरिका को ईरान के खिलाफ यह काम अकेले करना पड़ सकता है।" नेतन्याहू के साहत की तारीफ में उन्होंने इसी खुले खत में लिखा कि विषम परिस्थितियों में कोई भी आम इंसान दबाव के आगे टूट जाता लेकिन बीबी नहीं टूटे, बल्कि वे और भी मजबूत हो गए, और आज भी उनमें वही मजबूती कायम है। मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं और मानता हूं कि बीबी नेतन्याहू आपको कभी निराश नहीं करेंगे!"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

ईरानी तेल टैंकर पर सवार चालक दल के सदस्य पड़े बीमार, श्रीलंका से मांगी मदद

ईरानी तेल टैंकर पर सवार चालक दल के सदस्य पड़े बीमार, श्रीलंका से मांगी मदद

किम जोंग उन ने बीजिंग के साथ संबंध मजबूत करने का लिया संकल्प, अचानक पहुंचे चीनी शहर

किम जोंग उन ने बीजिंग के साथ संबंध मजबूत करने का लिया संकल्प, अचानक पहुंचे चीनी शहर

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, लूला और बोल्सोनारो के बीच कांटे की टक्कर

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, लूला और बोल्सोनारो के बीच कांटे की टक्कर

प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप

बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप