Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

हांसी पुलिस ने 7.90 लाखों रुपए की चोरी का 72 घंटे में किया खुलासा, भाई का पार्टनर निकला चोर

15 फ़रवरी, 2026 06:01 PM

हांसी : हांसी पुलिस ने शनिवार को लाल सड़क क्षेत्र में हुई 7.90 लाख रुपए की चोरी का 72 घंटे के भीतर खुलासा किया था। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। बीते दिन आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मांगा था। कोर्ट ने आरोपी का रिमांड मंजूर कर दिया। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी की गई बकाया रकम के बारे में पूछताछ करेगी। 

शनिवार को डीएसपी विनोद शंकर ने एक प्रेसवार्ता में इस संबंध में जानकारी दी थी कि हितेश ढींगड़ा के घर से लाखों रुपए की चोरी की घटना के पीछे उसके भाई तरूण ढींगड़ा के पार्टनर नीरज का हाथ है। डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 28 वर्षीय नीरज को पार्टनर की परिवार की गतिविधियों और घर की स्थिति की पूरी जानकारी थी, जिसका लाभ उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी नीरज जगदीश कॉलोनी का ही रहने वाला है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई 3 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शेष 4 लाख 40 हजार रुपए उसने अपनी मौसी के लड़के के घर छिपाकर रखे हुए हैं। पुलिस शेष राशि बरामद करने के लिए आरोपी को बताए गए स्थान पर ले जाएगी।

पुलिस एफआईआर के अनुसार 8 फरवरी को लाल सड़क के पास स्थित एक मकान में लगभग 7 लाख 90 हजार रुपए की चोरी हुई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह फरीदाबाद में व्यापार करता है और घटना के समय घर से बाहर था।  वापस लौटने पर उसने अपने घर का ताला टूटा हुआ पाया और अलमारी में रखी नकदी गायब मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा