Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव

25 मार्च, 2026 05:06 PM

परिवार का ध्यान रखते-रखते महिलाएं अपना ध्यान रखना भूल जाती है। महिलाओं में ही सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है क्योंकि परिवार का ध्यान रखने में वे खुद को भूल जाती है, जिससे हार्मोन असंतुलन और कमजोरी की वजह से कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगें कि इन 7 चीजों को हर महिला को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे शरीर में मौजूद सभी कमियों की पूर्ति की जा सकती है। पहली चीज है, रागी। रागी कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। दिन में एक बार रागी का सेवन किसी भी समय करें। इसे घी के साथ रोटी बनाकर भी ले सकते हैं, यह चीला या रागी बॉल बनाकर लेकर सकते हैं। यह हड्डियों की मजबूती, हार्मोन के संतुलन, बाल और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दूसरे नंबर पर है आंवला, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। दिन में एक बार आंवले का सेवन जूस, अचार, चटनी या फिर मुरब्बे के रूप में जरूर करें।

तीसरे नंबर पर है चिया सीड्स। चिया सीड्स कैल्शियम और फाइबर का बड़ा स्रोत है। इसका सेवन गट हेल्थ, कमजोरी को दूर करने, और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। चिया सीड्स को शेक या फिर लड्डू के साथ मिलाकर ले सकते हैं। चौथे नंबर पर है अलसी के बीज। अलसी के बीज में भरपूर ओमेगा-3 होता है, जो कमजोरी और मस्तिष्क की नसों को आराम देता है और तनाव से बचाता है। यह हृदय रोग और पीसीओडी जैसे रोगों को कम करने में मदद करता है।

पांचवें नंबर पर है कद्दू के बीज। कद्दू के बीज आसानी से बाजार में मिल जाते हैं, और यह मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत है। शरीर में मैग्नीशियम और जिंक की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 1 चम्मच कद्दू के बीजों का सेवन जरूर करें। मैग्नीशियम और जिंक की कमी से थायराइड रोग भी होता है। ऐसे में इनका सेवन बहुत आवश्यक है।

छठे नंबर पर है अखरोट। बढ़ती उम्र के साथ मस्तिष्क और शरीर की नसें कमजोर होने लगती हैं और घुटनों से जुड़े रोग भी परेशान करने लगते हैं। ऐसे में रोजाना अखरोट का सेवन रोजाना सुबह करें। सातवें नंबर पर है चुकुंदर। महिलाओं में रक्त की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में रक्त को बढ़ाने वाली सब्जियों और फलों का सेवन करें। चुकंदर की रोटी या रायता रोजाना आहार में लिया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान