Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा में नौ माह बाद भी नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं!

27 जुलाई, 2025 04:32 PM

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के गठन को नौ महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सदन में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। एडवोकेट हेमंत कुमार, जो कि विधायी मामलों के जानकार हैं, ने इसे बेहद असामान्य स्थिति बताते हुए कहा कि यह हरियाणा विधानसभा के छह दशकों के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि विपक्ष के पास बहुसंख्यक विधायक (कांग्रेस के 37 विधायक) होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का पद खाली पड़ा है।

हेमंत के अनुसार, चूंकि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने आज तक विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के समक्ष अपने नेता का औपचारिक रूप से चयन कर नाम प्रस्तुत नहीं किया है, इसलिए अध्यक्ष द्वारा उसे नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता देने की प्रक्रिया भी लंबित है।

ऐतिहासिक दृष्टांत और कानूनी प्रावधान
हेमंत कुमार ने बताया कि वर्ष 1982 में भी छठी विधानसभा में लोकदल-भाजपा गठबंधन के पास 37 सीटें थीं, लेकिन विवादास्पद फैसले के तहत भजनलाल को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया था। उस समय भी चंद्रावती को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता मिली थी, हालांकि तब दल-बदल कानून अस्तित्व में नहीं था।

वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं।
1975 के "हरियाणा विधानसभा (सदस्यों का वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम" की धारा 2(डी) और 4 में नेता प्रतिपक्ष की परिभाषा, वेतन, भत्ते और कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जे का स्पष्ट उल्लेख है।
साथ ही, मार्च 2021 में प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली में संशोधन कर यह स्पष्ट कर दिया गया कि नेता प्रतिपक्ष वह होगा जो सरकार को छोड़कर सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता हो और उसकी सदस्य संख्या न्यूनतम 10 हो।

सरकार को हो रही ‘वेतन-भत्तों’ में बचत
हेमंत का मानना है कि नेता प्रतिपक्ष के अभाव में जहां एक ओर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की कमजोरी झलक रही है, वहीं राज्य सरकार को इस पद के वेतन-भत्तों, सरकारी आवास, वाहन, स्टाफ आदि पर होने वाला मासिक खर्च—जो औसतन ₹3 से ₹4 लाख के बीच होता है—की बचत भी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अब तक सेक्टर-7, चंडीगढ़ स्थित वह सरकारी कोठी खाली नहीं की है, जो उन्हें 14वीं विधानसभा में इस पद पर रहते हुए आवंटित की गई थी।

नियुक्तियों में पड़ रहा असर
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष न होने से कई संवैधानिक निकायों की नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। हालांकि कानून में यह भी प्रावधान है कि समिति में रिक्ति के कारण नियुक्ति अमान्य नहीं मानी जाएगी, फिर भी हरियाणा मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग जैसी संस्थाओं की चयन समितियों में यह पद रिक्त रहा। मई 2025 में भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस प्रतिनिधि के तौर पर समिति में शामिल किया गया, न कि औपचारिक नेता प्रतिपक्ष के रूप में।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता