Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

हरियाणा में गैंगवार, अस्पताल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग ने सन्नी रिटौली के साथी गोगा को मार डाला

17 फ़रवरी, 2026 01:01 PM

रोहतक : हिमांशु भाऊ गैंग के प्रतिद्वंद्वी सन्नी रिटौली के एक साथी की सोमवार देर शाम को रोहतक में एक हॉस्पिटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की इस वारदात के दौरान 20-25 राउंड फायरिंग हुई। इस वारदात को 2 बदमाशों ने अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भिजवा दिया गया है। बता दें कि सोनीपत जिला के निजामपुर गांव का दिनेश उर्फ गोगा देर शाम को रोहतक के दिल्ली बाईपास पर पैदल ही जा रहा था। वह जैसे ही नोबल हर्ट हॉस्पिटल के बाहर पहुंचा तो तभी 2 युवक पैदल ही आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वे युवक पैदल ही फरार हो गए। दिनेश उर्फ गोगा की मौके पर ही मौत हो गई।

दो गैंग के बीच दुश्मनी
जानकारी के अनुसार गोगा रोहतक जिला के गांव रिटौली निवासी सन्नी से जुड़ा हुआ था। सन्नी की हिमांशु भाऊ गैंग से दुश्मनी है। 19 दिसंबर 2025 को रिटौली गांव में शराब ठेके पर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाश झज्जर जिला के महराणा गांव निवासी दीपांशु की मौत हो गई थी। कार में सवार होकर आए भाऊ गैंग के बदमाश अंकित बाबा गैंग के सन्नी रिटौलिया को मारना चाहते थे लेकिन वह बच निकला। दोनों ओर से हुई फायरिंग में 40 राउंड गोलियां चली थी। दरअसल जिला के रिटौली गांव में अंकित बाबा गैंग से संबंधित सन्नी रिटौली का शराब का ठेका है। वारदात की शाम को वह शराब के ठेके पर कर्मचारी अनिल के साथ मौजूद था। ठेके पर माल उतारने के लिए गाड़ी आई हुई थी। सन्नी का दोस्त रोहतक जिला के सुडाना गांव का दीपक बाहर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार था। उसकी भी सन्नी के साथ शराब ठेके में साझेदारी है।

दीपांशु की हो गई थी मौत
इसी दौरान एक कार आई और उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। तभी दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दीपक की गाड़ी के शीशे टूट गए। उसके कंधे और पेट के साइड में गोली लगी। मौका देखकर सन्नी रिटौलियां वहां से भाग गया। फायरिंग के दौरान भाऊ गैंग के बदमाश झज्जर जिला के आसौदा गांव निवासी दीपांशु और रोहित को भी गोली लगी। कार में सवार उनके 3 दोस्त दोनों को इलाज के लिए झज्जर के ऑस्कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया।

हिमांशु भाई विदेश में रह कर चला रहा गैंग
गोली लगने से घायल युवक दीपक की शिकायत के आधार पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा धारा 109, 190, 191(3) व शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था।यह वारदात पुरानी रंजिश का ही नतीजा थी। हिमांशु भाऊ गैंग और अंकित बाबा गैंग में काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों गैंगस्टर एक ही गांव के हैं। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ इस समय विदेश में रहकर गैंग चला रहा है। वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश फरार हुआ था। पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा रखा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा