Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम : सोनीपत में खिला कमल, सांपला-धारूहेड़ा में भी भाजपा की जीत, पंचकूला में EVM पर कांग्रेस का भारी हंगामा

13 मई, 2026 08:53 PM

हरियाणा के निकाय चुनावों की मतगणना में आज सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहाँ सोनीपत नगर निगम में भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है, वहीं पंचकूला में मतगणना के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों ने धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए जबरदस्त हंगामा किया। सोनीपत में भाजपा का मेयर, हुड्डा के गढ़ सांपला में भी मिली जीत सोनीपत नगर निगम : भाजपा के राजीव जैन मेयर पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

सांपला नगर पालिका : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले क्षेत्र सांपला में भाजपा के प्रवीण कोच ने चेयरमैन पद जीतकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
धारूहेड़ा : यहां भाजपा के अजय जांगड़ा चेयरमैन बने हैं, उन्होंने 9392 वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज की।
उकलाना : यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी ने भाजपा की निकिता गोयल को हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा किया है।

पंचकूला में 'चोर दरवाजे' और EVM को लेकर बवाल
पंचकूला मतगणना केंद्र के बाहर उस समय तनाव बढ़ गया जब कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज और उनके पति संजीव भारद्वाज ने EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए। सुधा भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि:
"स्ट्रांग रूम में 'चोर दरवाजे' बनाए गए थे और मशीनों की सील टूटी हुई मिली। अधिकारियों के पास इन गड़बड़ियों का कोई जवाब नहीं है।"

कांग्रेस समर्थकों ने काउंटिंग सेंटर के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
अंबाला में भाजपा की बड़ी बढ़त : अंबाला में मेयर पद के लिए भाजपा की अक्षिता सैनी 9वें राउंड की समाप्ति तक अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की कुलविंदर कौर से 12,687 वोटों की बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। अंबाला के वार्ड-12 में, जहाँ कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना और जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल का घर है, वहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह