Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

हरियाणा के पूर्व DGP का व्हाट्सएप हैक… साइबर ठगों ने मांगे पैसे तो हेडकांस्‍टेबल ने भेज दिया 40 हजार

10 मार्च, 2026 02:27 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व DGP निर्मल सिंह का व्हाट्सएप नंबर हैक कर साइबर ठगों ने उनके परिचितों को पैसे की मांग वाले मैसेज भेज दिए। अधिकांश लोगों को मैसेज की भाषा से शक हो गया और उन्होंने पैसे नहीं भेजे, लेकिन अंबाला के एक हैड कांस्टेबल साइबर ठगों के झांसे में आ गए और उन्होंने ₹40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व DGP ने इसकी शिकायत पंचकूला साइबर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व DGP निर्मल सिंह के अनुसार 9 मार्च की शाम करीब 4 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके नाम से एक पार्सल आया है और उसे रिसीव करने के लिए उन्हें अपने फोन से कॉल करके पार्सल की जानकारी लेनी होगी। इसी दौरान कॉल करने वाले ने चालाकी से व्हाट्सएप का OTP अपने नंबर पर मंगवा लिया और उसे इस्तेमाल कर अपने फोन में पूर्व DGP का व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिव कर लिया।

इसके बाद साइबर ठगों ने उनके व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े सभी परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। मैसेज की भाषा और अंदाज देखकर अधिकांश लोगों को शक हो गया कि यह मैसेज असली नहीं है। हालांकि अंबाला में तैनात एक हैड कांस्टेबल ठगों के जाल में फंस गए और उन्होंने ₹40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

मामले का पता चलने के बाद पूर्व DGP ने तुरंत इसकी शिकायत पंचकूला साइबर थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस अब नंबर और ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बता दें कि IPS अधिकारी निर्मल सिंह जुलाई 2005 में हरियाणा के DGP बने थे और 31 अक्टूबर 2006 को सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे कई मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए भी जाने जाते रहे। एक बार उन्होंने राजस्थानी वेशभूषा में अंबाला में रेड कर एक SHO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा