Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

31 अक्टूबर, 2026 08:24 PM

भिवानी : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एशियन और पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान व्यवस्थाओं में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्कूली बच्चों को भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया और बच्चों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खिलाड़ियों और लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।


दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री द्वारा स्टेडियम के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा को बेहद कम बताया और कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा में खेल को बढ़ावा देने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों का उचित सम्मान तभी माना जाता जब कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन गुजरात की बजाय हरियाणा में होता।


दिग्विजय ने कहा कि असलियत ये है कि भाजपा सरकार की सोच केवल गुजरात तक सीमित है। शनिवार को दिग्विजय चौटाला छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता देना भिवानी पहुंचे थे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा कभी प्रदेश के लोगों का भला नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज फिर से लोग पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ देखने लगे हैं, जिन्होंने अपनी साफ राजनीति से कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया था।


दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा एक बार फिर से दुष्यंत चौटाला में अपना भविष्य देखने लगा है और लोग दुष्यंत चौटाला के जनहितैषी फैसलों को याद कर रहे है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार से तंग आकर देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को जेजेपी महेंद्रगढ़ में 9वां स्थापना दिवस मनाएगी, जो कि ऐतिहासिक होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा