Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा के इन 4 जिलों के किसानों के लिए खुशखबरी, 402 करोड़ के नए प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 94 गांवों को सीधा फायदा

19 फ़रवरी, 2026 12:17 PM

चंडीगढ़ : सतत कृषि और वैज्ञानिक जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति (एस.एल.एस.सी.) ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में सूक्ष्म सिंचाई एवं कमान एरिया विकास प्राधिकरण (मिकाडा) के अंतर्गत 4 सामुदायिक सौर ऊर्जा आधारित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कुल 402.41 करोड़ रुपए लागत की ये परियोजनाएं भिवानी, झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ जिलों के 20 ब्लॉकों में स्थित 61 नहरी आऊटलेट्स पर लागू की जाएंगी। वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच पूरी होने वाली इन परियोजनाओं से 11,040 हैक्टेयर कृषि योग्य कमांड एरिया आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के अंतर्गत आ जाएगा तथा 94 गांवों के 8926 किसानों को सीधा लाभ होगा।

जिला-वार स्वीकृत राशि में भिवानी के लिए 95.78 करोड़, झज्जर के लिए 114.68 करोड़, कुरुक्षेत्र के लिए 77.17 करोड़ तथा महेंद्रगढ़ के लिए 114.78 करोड़ रुपए शामिल हैं। परियोजनाओं का लाभ-लागत अनुपात 1.21:1 से 1.65:1 के बीच है, जो उनकी आर्थिक व्यवहार्यता और दीर्घकालिक लाभ को दर्शाता है। नहरी क्षेत्रों में ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणाली को बढ़ावा देकर, इन परियोजनाओं का लक्ष्य जल उपयोग दक्षता बढ़ाना, ट्रांसमिशन हानि कम करना और फसल उत्पादकता बढ़ाना है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जल की आपूर्ति और मांग का समन्वित प्रबंधन जलवायु परिवर्तन और गिरते भूजल स्तर की चुनौतियों से निपटने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभागों को परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, सख्त निगरानी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित अवधि में किसानों तक इनका लाभपहुंच सके। सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली से परिचालन लागत में कमी आएगी और सिंचाई पर्यावरण के अनुकूल बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को खेतों में जाकर किसानों के साथ श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने के निर्देश भी दिए।

समिति ने पी.डी.एम.सी. (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) दिशा-निर्देश, 2025 के अनुसार निर्माता एवं आपूर्तिकर्ताओं के पंजीकरण सहित 16 व्यापक सुधार एजेंडों की समीक्षा कर उन्हें मंजूरी दी। 165 आवेदनों की गहन जांच के बाद 147 निर्माताओं एवं आपूर्तिकर्ताओं को वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पंजीकरण के लिए पात्र पाया गया। विक्रेताओं ने राज्य/पी.डी.एम.सी. मानकों के अनुरूप दरें निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे किसानों को कीमतों के उतार-चढ़ाव से संरक्षण मिलेगा। यह योजना लाभार्थी-आधारित प्रत्यक्ष लाभअंतरण/इन-काइंड मॉडल के तहत जारी रहेगी। इससे किसान आपूर्तिकर्ता का चयन कर सकेंगे परंतु अनुदा स्वीकृत लागत सीमा के भीतर ही जारी किया जाएग पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मिकाडा पोर्टल को जी.एस.ट पोर्टल से जोड़ा जाएगा, ताकि बिलों का डिजिटन सत्यापन हो सके और फर्जी या बढ़े हुए बिलों पर रोब लगे। विक्रेताओं के लिए वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चि करने के लिए घटक-वार बैंक गारंटी व्यवस्था को मंजूरी दी गई है तथा नियमानुसार जी.एस.टी. को अनुदा हिस्से के तौर पर शामिल किया गया है।

20 प्रतिशत परियोजनाओं की स्वतंत्र निगरान का प्रावधान कियाः गुणवत्ता आश्वासन तंत्र को मजबूत किया गया है। प्रयोगशाला परीक्षण रिपोन की राज्य स्तर पर जांच, उल्लंघन पर कड़े दं प्रावधान तथा प्रति वर्ष कम से कम 20 प्रतिश परियोजनाओं की स्वतंत्र निगरानी का प्रावधान किन गया है। क्लस्टर-आधारित क्रियान्वयन रणनीति अं सार्वजनिक-निजी-सी. एस. आर. मॉडल पर भी विच किया गया, ताकि खास तौर पर अनुसूचित जाति लघु एवं सीमांत किसानों को दीर्घकालिक रखरखा सहयोग मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान