Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन? • कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब • शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार • 'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास? • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी • जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर • 92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर • इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र • हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस • 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

खेल

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

13 अक्टूबर, 2026 03:04 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का नाम काफी लोकप्रिय है। हरजिंदर ने लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीते हैं।

हरजिंदर कौर का जन्म 14 अक्टूबर 1996 को पंजाब के पटियाला जिले में नाभा के पास मेहास में हुआ था। हरजिंदर का परिवार खेती से जुड़ा रहा है। शुरुआत में हरजिंदर कबड्डी खेला करती थीं और प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर सेंटर जाया करती थीं। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्हें प्रशिक्षण छोड़ना पड़ा। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर काफी देर से आईं। 2016 में पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने वेटलिफ्टिंग शुरू की।

राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन के बाद हरजिंदर कौर को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। कौर ने 2021 में ताशकंद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 71 किग्रा कैटेगरी में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 71 किग्रा इवेंट में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। हरजिंदर ने हाल ही में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 69 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता है।

हरजिंदर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का हिस्सा थीं। कड़ी तैयारी के साथ जापान के आइची-नागोया पहुँची हरजिंदर पदक जीतने में सफल नहीं हो सकीं। 69 किग्रा भारवर्ग में वह नौवें स्थान पर रहीं। हरजिंदर ने पदक न जीत पाने पर अफसोस जताया था।

एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता था। हरजिंदर मीराबाई चानू को बेहद पसंद करती हैं और उनके जैसी सफलता हासिल करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही हैं।

पटियाला के एक गरीब परिवार से होने के बावजूद वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में हरजिंदर कौर ने जो सफलता हासिल की है, वह न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणादायी है, जो आर्थिक विपन्नता झेलते हुए जिंदगी में बड़े सपने देखता है और उन्हें हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज