Monday, October 26, 2026
BREAKING
• 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया • बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी • ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह • वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत • Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की • भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा • पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत • लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात • पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई • ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

राष्ट्रीय

हम राज्य की राजधानियों से शहरों को नहीं चला सकते: नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा

26 अक्टूबर, 2026 02:29 PM

नई दिल्ली : नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत @ 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए शहरी प्रशासन, योजना और वित्तपोषण में व्यापक सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

भारत की जनसंख्या कई दशकों तक बढ़ती रहेगी
भारत में चल रहे जनसांख्यिकीय और शहरी बदलाव के व्यापक दायरे पर जोर देते हुए, रविवार को गौबा ने बताया कि भारत की जनसंख्या कई दशकों तक बढ़ती रहेगी और 2060 के आसपास लगभग 165 करोड़ पर स्थिर हो जाएगी। 2050 तक भारत की लगभग आधी आबादी के शहरी क्षेत्रों में रहने की उम्मीद है, जिससे शहरी जनसंख्या वर्तमान के लगभग 50 करोड़ से बढ़कर 85 करोड़ होने का अनुमान है। शहरी आबादी की बुनियादी ढांचे, आवास और मूलभूत सेवाओं से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए, शहरों की योजना बनाने, उनके प्रशासन और वित्तपोषण के तरीकों में एक बुनियादी बदलाव की ज़रुरत होगी।

शहरी क्षेत्र के लिए बजट आवंटन में 10 गुना की वृद्धि हुई
उन्होंने शहरों को आर्थिक विकास के ऐसे केंद्र के रूप में बताया, जहां प्रतिभा, पूंजी और विचार एक साथ मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सुनियोजित शहरी बस्तियों का समृद्ध इतिहास होने के बावजूद, आज़ादी के बाद शहरों की काफी हद तक अनदेखी की गई। 2014 के बाद, स्मार्ट सिटीज़, अमृत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत और शहरी आजीविका मिशन जैसे कई बड़े अभियानों के ज़रिए ठोस प्रयास किए गए हैं। शहरी क्षेत्र के लिए बजट आवंटन में 10 गुना की वृद्धि हुई है। मेट्रो रेल और बस प्रणालियों में लगभग 3.7 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश किया गया है।

गोबा ने नीति आयोग ग्रोथ हब पहल का ज़िक्र करते हुए कहा
उन्होंने नीति आयोग की ग्रोथ हब पहल का ज़िक्र करते हुए बताया कि 2025-26 के बजट में शहरों को ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड घोषित किया गया है। साथ ही, इस साल के बजट में 7 शहरी आर्थिक क्षेत्रों के लिए पांच वर्षों की अवधि में 5,000 करोड़ रुपये प्रति क्षेत्र का आवंटन किया गया है। गौबा ने इस बात पर जोर दिया कि सेवा वितरण को बेहतर बनाने और नागरिकों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, सही मायने में सशक्त नगर सरकारों का होना बहुत जरूरी है। नीति आयोग और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई रिपोर्ट मूविंग टुवर्ड्स इफेक्टिव सिटी गवर्नेंस का जिक्र करते हुए, उन्होंने सुझाव दिया कि शहरों में 5 साल के कार्यकाल वाले सीधे चुने गए मेयर होने चाहिए, मेयर-इन-काउंसिल प्रणाली लागू होनी चाहिए और नगर निकाय चुनाव समय पर होने चाहिए।

राज्यों को शहरी स्थानीय निकायों को सभी 18 कार्य सौंपने चाहिए
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 74वें संशोधन के अनुरूप, राज्यों को शहरी स्थानीय निकायों को सभी 18 कार्य सौंपने चाहिए, जिनमें मास्टर प्लानिंग, जलापूर्ति, अग्निशमन सेवाएं और यातायात शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानियों से शहरों का प्रभावी ढंग से प्रशासन नहीं चलाया जा सकता, इसलिए नगर सरकारों के पास स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिकार और संस्थागत क्षमता होनी चाहिए। केवल इसी तरह से नागरिकों की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

नगर निकायों का राजस्व कम बना हुआ है
गौबा ने कहा कि नगर निकायों का राजस्व कम बना हुआ है और उन्होंने संपत्ति कर तथा उपयोगकर्ता शुल्क की वसूली में सुधार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हालांकि शहरी स्थानीय निकायों को मिलने वाले केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदान में पिछली आवंटन राशि की तुलना में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है और उनका हिस्सा 36% से बढ़कर 45% हो गया है, फिर भी राज्यों से शहरों को मिलने वाली धनराशि अभी भी कम है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोगों का नियमित रूप से गठन किया जाना चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को पर्याप्त वित्तीय हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

गौबा ने मौजूदा नियोजन ढांचे में व्यापक बदलाव की ज़रुरत पर जोर दिया
शहरी नियोजन और आवास के मुद्दे पर बात करते हुए, गौबा ने मौजूदा नियोजन ढांचे में व्यापक बदलाव की ज़रुरत पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे प्रतिबंधात्मक एफएआर और भवन निर्माण नियमों में सुधार की मांग की, जो भूमि की उपलब्धता को सीमित करते हैं और आवासीय तथा व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए लागत बढ़ाते हैं। उन्होंने भूमि की आपूर्ति बढ़ाने और आवास तथा आर्थिक गतिविधियों के लिए लागत कम करने के उद्देश्य से मिक्स्ड-यूज ज़ोनिंग अपनाने, ट्रांजिट हब के आसपास विकास करने और लैंड पूलिंग को लागू करने की ज़रुरत पर बल दिया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा

पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई

पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी