Monday, March 23, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

खेल

हमें बचा लीजिए… ISL के अस्तित्व पर संकट, इन खिलाड़ियों की FIFA से भावुक अपील

04 जनवरी, 2026 12:12 PM

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) होगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है। इस अनिश्चितता की वजह से भारतीय और विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी चिंतित हैं। खिलाडिय़ों ने फीफा से अपील की है कि वह भारत के इस फ्रेंचाइजी फुटबॉल टूर्नामेंट की स्थिति को सुलझाने में मदद करे। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू और संदेश झिंगन ने भी फीफा से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि देश में फुटबॉल की हालत सुधर सके। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और फुटबॉल स्पोट्र्स डिवेल्पमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) के बीच मास्टर राइट्स एग्रीमेंट को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद की वजह से इस सीजन इंडियन सुपर लीग अब तक शुरू नहीं हो पाई है। 25 अगस्त को यह खबर आई थी कि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से आपसी मतभेद सुलझाने को कहा था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

गुरप्रीत ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, जनवरी का महीना है और हमें इस वक्त आईएसएल के फुटबॉल मैचों में आपकी स्क्रीन पर होना चाहिए था। संदेश झिंगन ने कहा, इस समय खिलाड़ी आईएसएल में खेलने के बजाय डर और निराशा के माहौल से गुजर रहे हैं। सुनील छेत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों, स्टाफ और फैंस सभी को यह जानने का हक है कि आगे क्या होने वाला है। वहीं गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि इस समय खिलाड़ी आईएसएल में खेलने के बजाय डर और निराशा के माहौल से गुजर रहे हैं। आईएसएल के 2025-26 सीजन को इसलिए रोका गया है, क्योंकि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और आयोजनकर्ता कंपनी फुटबॉल स्पोट्र्स डिवेलपमेंट लिमिटेड के बीच मास्टर राइट्स एग्रीमेंट का नवीनीकरण अभी नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफएफ को निर्देश दिया है कि जब तक एआईएफएफ पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक वह एफएसडीएल के साथ कोई नया समझौता न करे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल