Friday, October 02, 2026
BREAKING
• शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे • 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज

धर्म

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12 जनवरी, 2026 11:38 AM

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देती हूं, जिसे नेशनल यूथ डे के तौर पर मनाया जाता है। वे हमेशा दूर की सोचने वाले और आध्यात्मिक आइकॉन थे, उन्होंने सिखाया कि अंदरूनी ताकत और इंसानियत की सेवा ही एक मतलब भरे जीवन की नींव है। उन्होंने भारत की हमेशा रहने वाली समझदारी को दुनिया तक पहुंचाया।”

राष्ट्रपति ने पोस्ट में आगे कहा, “स्वामीजी ने भारतीयों में देश का गर्व जगाया और युवाओं को देश बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनकी शिक्षाएं इंसानियत को प्रेरित करती रहेंगी।”

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन व अध्यात्म से देश के युवाओं को जोड़ने और इसकी व्याप्ति विश्व मंचों तक पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से समाज सेवा के भी आदर्श स्थापित किए।”

उन्होंने आगे लिखा, “लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने लिखा- गर्व से कहो, हम हिंदू हैं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “गर्व से कहो, हम हिंदू हैं। भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, विश्व मंच पर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले राष्ट्रप्रेरक युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वामी जी के विचारों ने यह सिद्ध किया कि हिंदू धर्म मानवता के समग्र उत्कर्ष एवं कल्याण का सर्वोच्च मार्गदर्शक है। आइए, ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर उनके विचारों को जीवन में धारण कर राष्ट्र सेवा और समाज-उत्थान के संकल्प को और दृढ़ करें।” 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

‘जय कन्हैया लाल की’ : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

‘जय कन्हैया लाल की’ : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन

कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु