Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लोग : कुमारी सैलजा

06 मई, 2026 08:24 PM

रेवाड़ी : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थानीय स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। भाजपा शासन में शहरों को गंदगी का डिब्बा बनाकर छोड़ दिया गया है। रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि धारूहेड़ा के लोग लंबे समय से परेशान और दुखी हैं। आखिर धारूहेड़ा ने ऐसा कौन-सा दोष किया है कि पड़ोसी क्षेत्रों की गंदगी यहां डाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश, केंद्र और स्थानीय स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद धारूहेड़ा की जनता के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। लोगों को हर स्तर पर ठगा गया है और उनके साथ धोखा हुआ है। सांसद ने विश्वास जताया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार को जनता प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासन में जो स्थानीय विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में मिलकर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थानीय निकायों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल रही है। शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि असली बड़ी मछलियों (मुख्य आरोपियों) को संरक्षण दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के आरोप लगातार चर्चा में हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय निवासियों द्वारा शहरी स्थानीय निकायों में प्रॉपर्टी आईडी, विकास कार्यों और निविदाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय इतना ही नहीं प्रदेश के कई निगमों में करोडों रुपये के घोटाले हो चुके है, आरोपियों को बचाने के लिए जांच के नाम पर खेल जारी है। सांसद ने कहा कि बीजेपी ने लोगों के बीच जहर फैलाया है और चुनावों में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता देखने को नहीं मिली। सांसद ने रेवाड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भांडोरिया के कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा कि यह फैसला कांग्रेस को और मजबूती देगा। सांसद ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणाम जो भी हों, वह उन मुद्दों को उठाती रहेंगी जो लोगों से जुड़े हैं।

चौ. भजनलाल पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: सैलजा
कुमारी सैलजा ने भाजपा नेताओं द्वारा स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि इस प्रकार की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय भजनलाल हरियाणा के अत्यंत वरिष्ठ और जनप्रिय नेता थे तथा उन्हें हरियाणा के निर्माताओं में गिना जाता है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं कही जा सकती। सैलजा ने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि चौधरी भजनलाल के परिवार का एक सदस्य आज भाजपा में भी है, इसके बावजूद इस प्रकार की टिप्पणियां की जा रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा