Thursday, August 27, 2026
BREAKING
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में जन-धन योजना के 12 साल पूरे, 59 करोड़ से ज्यादा खाते खुले दिल्ली के भारत मंडपम में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, वैश्विक नेताओं का जुटेगा जमावड़ा भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, कहा-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’ नेपाल आपदा से बिहार में बाढ़ का कहर, दुर्गापुर के 6 कैलाश मानसरोवर यात्री लापता नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने शुरू की इमरजेंसी हेल्पलाइन नेपाल बाढ़: 130 से अधिक भारतीय लापता, भारत ने शुरू की बड़ी राहत कार्रवाई पीएम मोदी ने एक्स पर साझा किया सुभाषित, परंपरा और श्रेष्ठ कर्म करने का दिया संदेश भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

बाज़ार

सोने-चांदी में तेजी, चांदी का भाव 2.42 लाख रुपये के करीब पहुंचा

27 अगस्त, 2026 05:29 PM

सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई। हालांकि, दोनों कीमती धातुओं का दाम एक सीमित दायरे में बना हुआ है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,59,663 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 836 रुपए की तेजी के साथ 1,60,499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

यह सुबह 9:45 पर 468 रुपए या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,59,954 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,60,898 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था।

चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिग 2,39,638 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 3,361 रुपए की मजबूती के साथ 2,42,999 रुपए प्रति किलो पर खुला।

शुरुआती कारोबार में इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक यह 923 रुपए या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,561 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक कारोबार में सोने ने 2,40,429 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,42,999 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था।

अमेरिका में महंगाई लगातार फेड के लक्ष्य 2 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। इससे फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं, बॉन्ड यील्ड कम हैं, जिससे सोने एक सीमित दायरे में बना रह सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,678 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 68.98 डॉलर प्रति औंस पर था।

सोने और चांदी का प्रदर्शन बीते एक महीने में काफी अच्छा रहा है। इस दौरान सोने ने डॉलर में करीब 15 प्रतिशत और चांदी ने 17.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते एक साल में सोने ने 36 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 76 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

हॉर्मुज पर बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल नरम, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

हॉर्मुज पर बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल नरम, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात

जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात

एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले

एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले

भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट

भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI

पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI

UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची

UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची