Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद ओणम पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना हो मजबूत 2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह ‘मिशन समृद्ध गाँव’ का शुभारंभ, गरीबी-मुक्त और रोजगारयुक्त गांवों के मॉडल पर जोर भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता, NSA अजीत डोभाल ने इन मुद्दों पर की बात ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत 22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस भारत-कनाडा स्वाभाविक साझेदार, दोनों देश के बीच संबंधों में आया बड़ा बदलाव: वित्त मंत्री सीतारमण

बाज़ार

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

26 अगस्त, 2026 12:28 PM

मुंबई : सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब आधा प्रतिशत की तेजी देखी गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,62,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 320 रुपए की तेजी के साथ 1,63,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
फिलहाल यह सुबह 9:35 पर 34 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,62,916 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,62,855 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,63,202 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में बना हुआ है।
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,44,127 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,456 रुपए की तेजी के साथ 2,45,583 रुपए प्रति किलो पर खुला।

फिलहाल यह खबर लिखे जाने तक 1,294 रुपए या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,421 रुपए प्रति किलो पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,45,094 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,46,180 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,699 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 69 डॉलर प्रति औंस के करीब थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतें और बॉन्ड यील्ड का घटना है। इससे डॉलर भी कमजोर हुआ है और दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान और ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने और माइन को हटाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 2.3 प्रतिशत घटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI

पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI

UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची

UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची

मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट

मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट

शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’

शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’

वैश्विक संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

वैश्विक संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

सोने में तेजी जारी, 1.63 लाख रुपए के पार पहुंचा दाम; चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट

सोने में तेजी जारी, 1.63 लाख रुपए के पार पहुंचा दाम; चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट

देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 87,000 करोड़ रुपए से अधिक घटा

देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 87,000 करोड़ रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.46 लाख के पार

सोना इस हफ्ते 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.46 लाख के पार