Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

बाज़ार

सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा

04 सितंबर, 2026 05:44 PM

नई दिल्ली : सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.87 मिलियन टन हो गई है। इस दौरान होट मेटल, क्रूड स्टील और बिकने योग्य स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।

सरकारी कंपनी ने कहा कि बीते महीने कच्ची स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 1.68 मिलियन टन हो गया है, जो कि बीते वर्ष 1.55 मिलियन टन था। वहीं, होट मेटल का उत्पादन सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 1.78 मिलियन टन हो गया है, जो कि पहले 1.63 मिलियन टन था।

बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 1.69 मिलियन टन हो गया है, जो कि पहले 1.66 मिलियन टन था।

सेल ने बताया कि अगस्त में उसकी कुल बिक्री 1.871 मिलियन टन रही है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1.654 मिलियन टन थी, जो कि बिक्री में सालाना आधार पर 13.11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

सेल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए.के. पांडा ने कहा, "अगस्त और अप्रैल-अगस्त की अवधि में सेल का प्रदर्शन कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता, कमर्शियल डिलीवरी और वित्तीय समझदारी के बीच बढ़ते तालमेल को दिखाता है।"

पांडा ने कहा कि कंपनी के रिकॉर्ड प्रोडक्शन, बिक्री की रफ्तार और फाइनेंशियल मैनेजमेंट ने इसके आधार को मजबूत किया है। साथ ही, जैसे-जैसे विस्तार प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं और मांग का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है, सेल विकास की गति बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

कंपनी के अनुसार, इस महीने कैश कलेक्शन में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

सेल ने बताया कि उसने अगस्त में कई वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट कैटेगरी में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की, जिनमें कोल्ड रोल्ड, गैल्वेनाइज्ड और अलॉय स्टील शामिल हैं।

अगस्त में भारतीय रेलवे को आपूर्ति सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 1,23,000 टन हो गई।

कंपनी ने बताया कि लॉन्ग रेल की सप्लाई 11 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 112,000 टन हो गई।

वहीं, कंपनी ने 31 मार्च के स्तर से अपना कर्ज भी 8.7 अरब रुपए कम किया।

अप्रैल-अगस्त के दौरान, सेल की कुल बिक्री सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़कर 7.71 मिलियन टन हो गई।

कंपनी ने कहा कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, मजबूत क्षेत्रीय पहुंच और घरेलू बाजार में मजबूत मांग की वजह से पांच महीने की इस अवधि में फिनिश्ड और प्रोसेस्ड स्टील की बिक्री अच्छी रही।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद

एआई से स्टार्टअप्स की रफ्तार बढ़ेगी, दुनिया देखेगी उद्यमिता का सबसे बड़ा उछाल: सैम ऑल्टमैन

एआई से स्टार्टअप्स की रफ्तार बढ़ेगी, दुनिया देखेगी उद्यमिता का सबसे बड़ा उछाल: सैम ऑल्टमैन

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

RBL बैंक ने FCNR-B जमा के जरिए जुटाए 3.4 अरब डॉलर

RBL बैंक ने FCNR-B जमा के जरिए जुटाए 3.4 अरब डॉलर

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका

चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका