Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

06 जून, 2026 08:24 PM

बेहरामपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राम बेहरामपुर जिला गुरदासपुर (पंजाब) में आज किसानों एवं ग्रामीण ग्राहकों को बैंक की कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय अमृतसर से क्षेत्रीय प्रमुख श्री साकिब अहमद खान एवं श्री अंकुर गांधी, मुख्य प्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेहरामपुर शाखा प्रमुख श्री कमलजीत, अवंखा शाखा प्रमुख सुश्री नेहा तथा बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं ग्राहकों को बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूह वित्तपोषण, कृषि अवसंरचना परियोजनाओं, डेयरी, पशुपालन, गोल्ड लोन तथा अन्य कृषि संबद्ध गतिविधियों हेतु उपलब्ध ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रमुख श्री साकिब अहमद खान ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा कृषि क्षेत्र को सुलभ, त्वरित एवं ग्राहक-अनुकूल ऋण सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कैंप के दौरान ग्राहकों से ₹15.32 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से ₹6.10 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए तथा ₹3.46 करोड़ के कृषि ऋणों का वितरण भी किया गया। यह उपलब्धि क्षेत्र में कृषि वित्तपोषण को बढ़ावा देने की दिशा में बैंक की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं ग्राहकों ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए उन्हें ग्रामीण एवं कृषि समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया। कार्यक्रम का समापन ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं एवं कृषि ऋण सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के संदेश के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट