Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार • Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज • Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन • पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा

बाज़ार

सुशासन से साइबर सुरक्षा तक, एनबीएफसी क्षेत्र की टिकाऊ वृद्धि के लिए आरबीआई ने बताए पांच अहम मंत्र

26 सितंबर, 2026 07:06 PM

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने कहा है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) अब केवल वैकल्पिक ऋणदाता की भूमिका में नहीं रह गई हैं, बल्कि वे विशेषीकृत वित्तीय साझेदार के रूप में उभर रही हैं। ऐसे में क्षेत्र की दीर्घकालिक और टिकाऊ वृद्धि के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

आरबीआई के सितंबर बुलेटिन में मुर्मू ने कहा कि देश में एनबीएफसी क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है। वर्तमान में एनबीएफसी ऋण सकल नॉमिनल जीडीपी का 16.7 प्रतिशत हो चुका है, जो एक वर्ष पहले 15.9 प्रतिशत था। वहीं अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दिए गए कुल ऋण में एनबीएफसी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 27 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 26 प्रतिशत थी।

मुर्मू ने सबसे पहले सुशासन (गुड गवर्नेंस) को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी मजबूत संस्थान की नींव बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था होती है। उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल और शीर्ष प्रबंधन को पूरे संगठन में अनुपालन और नैतिक मूल्यों की मजबूत संस्कृति विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे एनबीएफसी क्षेत्र का आकार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उसके प्रशासनिक और संस्थागत ढांचे को भी मजबूत होना चाहिए।

दूसरे महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उन्होंने लिक्विडिटी प्रबंधन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अतीत में कई बार देखा गया है कि एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (एचएफसी) बाजार की धारणा में बदलाव और सीमित फंडिंग स्रोतों के कारण दबाव में आ सकती हैं। इसलिए मजबूत लिक्विडिटी प्रबंधन अनिवार्य है। उन्होंने कंपनियों को फंडिंग स्रोतों में विविधता लाने की सलाह दी और कहा कि एक गहरा और तरल कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार इस दिशा में मददगार साबित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सिक्योरिटाइजेशन को केवल लिक्विडिटी जुटाने के साधन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे जोखिम हस्तांतरण और पूंजी मुक्त करने के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए पारदर्शिता और उचित नियामकीय मानकों का पालन जरूरी है।

तीसरे क्षेत्र के रूप में मुर्मू ने संपत्ति गुणवत्ता और जोखिम प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ऋण वृद्धि की रफ्तार बढ़ती है, वैसे-वैसे खराब ऋण (एनपीए) और परिसंपत्ति गुणवत्ता से जुड़े जोखिम भी बढ़ सकते हैं। इसलिए संस्थानों को नियमित स्ट्रेस टेस्टिंग, प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और गतिशील प्रावधान व्यवस्था विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का उपयोग उधारकर्ताओं में वित्तीय तनाव के शुरुआती संकेतों की पहचान के लिए अधिक व्यापक स्तर पर किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास की दौड़ में ऋण मंजूरी के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

चौथे क्षेत्र के रूप में उन्होंने ग्राहकों के विश्वास को सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय नवाचार की गति कभी भी उपभोक्ता संरक्षण से आगे नहीं निकलनी चाहिए, खासकर कमजोर और संवेदनशील ग्राहकों के मामले में।

मुर्मू ने कहा कि आचरण-आधारित विनियमन, शिकायत निवारण व्यवस्था और जिम्मेदार ऋण वितरण आरबीआई की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जारी रिकवरी एजेंटों के आचरण संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में सार्वजनिक विश्वास का कोई विकल्प नहीं है।

पांचवें और अंतिम प्रमुख क्षेत्र के रूप में उन्होंने डिजिटल परिवर्तन और साइबर सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन फाइनेंस में ब्लॉकचेन और धोखाधड़ी की पहचान में एआई जैसी तकनीकों का इस्तेमाल लगातार बढ़ना चाहिए। हालांकि तकनीकी विस्तार के साथ साइबर जोखिम भी बढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राहक डेटा की सुरक्षा और संस्थानों पर भरोसा बनाए रखने के लिए साइबर सुरक्षा में निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उनके अनुसार, तकनीकी नवाचार का उद्देश्य केवल दक्षता बढ़ाना नहीं, बल्कि निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी होना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

17 साल बाद समान शर्तों पर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ, विकास के लिए तकनीक हस्तांतरण महत्वपूर्ण: जितिन प्रसाद

17 साल बाद समान शर्तों पर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ, विकास के लिए तकनीक हस्तांतरण महत्वपूर्ण: जितिन प्रसाद

मजबूत और आत्मनिर्भर बैटरी इकोसिस्टम बनाने के लिए 'सेकंड-लाइफ' बैटरियों पर फोकस जरूरी: विशेषज्ञ

मजबूत और आत्मनिर्भर बैटरी इकोसिस्टम बनाने के लिए 'सेकंड-लाइफ' बैटरियों पर फोकस जरूरी: विशेषज्ञ

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

भारत का बॉन्ड बाजार मजबूत, आर्थिक बुनियाद के दम पर शेयर बाजार में फिर से लौटेगी तेजी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

भारत का बॉन्ड बाजार मजबूत, आर्थिक बुनियाद के दम पर शेयर बाजार में फिर से लौटेगी तेजी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

रिन्यूएबल हाइड्रोजन का बड़ा केंद्र बन रहा गुजरात, औद्योगिक ढांचे और बंदरगाहों से मिल रहा फायदा: S&P ग्लोबल

रिन्यूएबल हाइड्रोजन का बड़ा केंद्र बन रहा गुजरात, औद्योगिक ढांचे और बंदरगाहों से मिल रहा फायदा: S&P ग्लोबल

भारत के कैपिटल मार्केट का रेवेन्यू पूल FY26-30 में 16% CAGR से बढ़ेगा: Macquarie

भारत के कैपिटल मार्केट का रेवेन्यू पूल FY26-30 में 16% CAGR से बढ़ेगा: Macquarie

डिजिटल पेमेंट बढ़ा, लेकिन क्रेडिट कार्ड की हिस्सेदारी घटी; अगस्त में 4.5% पर आई: जेफरीज

डिजिटल पेमेंट बढ़ा, लेकिन क्रेडिट कार्ड की हिस्सेदारी घटी; अगस्त में 4.5% पर आई: जेफरीज

भारतीय शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,084 पर

भारतीय शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,084 पर

IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट

IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट

NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग

NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग