Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफगान नागरिक सहित छह व्यक्ति 1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

05 जून, 2026 08:31 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अफगान नागरिक और दो नाबालिगों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाज़ मोहम्मद (62), जो अफगानिस्तान का नागरिक है और पहले हरियाणा के सोनीपत में रह रहा था तथा हाल ही में नई दिल्ली के लाजपत नगर में रहने लगा था; नवांशहर की गुरु अंगद देव कॉलोनी निवासी अंकुश बर्थवाल (33); जालंधर के गांव भट्टियां निवासी देश राज उर्फ विक्की (32); तथा लोपोके के गांव रणिया निवासी राजनदीप सिंह उर्फ राजा (26), जो वर्तमान में अमृतसर के सन्नी एन्क्लेव में रह रहा है, के रूप में हुई है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की आदतन अपराधी हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

बरामद किए गए हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी साथियों के साथ मिलकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से स्थापित संपर्कों के जरिए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और फिर अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर उन्हें आगे सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा था।

डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मामले की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक चरण में पुलिस टीमों ने दो नाबालिगों को एक ग्लॉक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया था। उनके खुलासों के आधार पर 500 ग्राम हेरोइन और एक अन्य पिस्तौल भी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीमों ने बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, 535 ग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। आगे की पूछताछ के दौरान उनके एक अन्य साथी राजनदीप सिंह उर्फ राजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी अंकुश बर्थवाल हाल ही में युगांडा से भारत लौटा था, जहां वह नौकरी कर रहा था। विदेश में उसके एक सहकर्मी ने उसकी मुलाकात बाज़ मोहम्मद से करवाई थी। भारत लौटने के बाद अंकुश ने बाज़ मोहम्मद के साथ मिलकर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी एवं सप्लाई का काम शुरू कर दिया।

इस संबंध में अमृतसर के छावनी थाना में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 25 (6,7,8) तथा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी और 29 के तहत एफआईआर संख्या 91 दिनांक 24-05-2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट