Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

दुनिया

सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

17 नवंबर, 2026 01:37 PM

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी31) में फ्रांस और ब्राजील ने समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई को तेज करने के लिए ‘इम्प्लीमेंटेशन टास्कफोर्स’ की शुरुआत की है। यह कार्यबल 25 देशों के वैश्विक गठबंधन ‘ब्लू एनडीसी चैलेंज’ के तहत काम करेगा और सदस्य देशों को समुद्र की क्षमता का उपयोग करके उत्सर्जन घटाने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने तथा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने में मदद करेगा।

फ्रांस और ब्राजील के सह-नेतृत्व में गठित यह कार्यबल 2025 में आयोजित तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के बाद से चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय जलवायु लक्ष्यों को जमीन पर लागू करने के लिए सरकारों, विशेषज्ञों, विकास बैंकों और संस्थागत निवेशकों को एक मंच पर लाना है।

यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब समुद्री जलवायु कूटनीति के लिए महत्वपूर्ण दशक आधा बीत चुका है। पिछले वर्ष अल नीनो के प्रभाव के साथ समुद्र के तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई थी। इससे दुनियाभर में मत्स्य क्षेत्र, तटीय बुनियादी ढांचे और ऊर्जा प्रणालियों पर असर पड़ा।

टास्कफोर्स के तहत 23 सहयोगी संस्थाओं का पहला समूह देशों को जलवायु प्रतिबद्धताओं को लागू करने में मदद करेगा। इसमें समुद्री परिवहन, ऊर्जा, जलीय खाद्य, समुद्री संरक्षण, जलवायु वित्त, वैज्ञानिक अनुसंधान और नीति निर्माण के विशेषज्ञ शामिल हैं। ये सहयोगी देशोें को तकनीकी और वित्तीय बाधाओं से निपटने तथा पेरिस समझौते के लक्ष्यों के अनुरूप अगली पीढ़ी की जलवायु योजनाओं को तेजी से लागू करने में सहायता करेंगे।

विश्व संसाधन संस्थान, ओशन एंड क्लाइमेट प्लेटफॉर्म और ओशन कंजरवेंसी की ओर से मंगलवार को जारी नए आंकड़ों में समुद्र आधारित जलवायु योजनाओं और उन्हें लागू करने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बीच बड़े अंतर को उजागर किया गया है।

विश्लेषण के अनुसार, दुनिया के लगभग 95 प्रतिशत तटीय देशों ने अपनी राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं में समुद्र आधारित समाधानों को शामिल किया है, लेकिन अधिकांश देशों के पास इन्हें लागू करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इन देशों की 60 प्रतिशत से अधिक प्रतिबद्धताएं बाहरी वित्तपोषण या तकनीकी सहायता पर निर्भर हैं।

मध्यम आय वाले देशों के सामने यह चुनौती अधिक गंभीर है। कुल वित्तपोषण से वंचित प्रतिबद्धताओं में 82 प्रतिशत हिस्सेदारी इन्हीं देशों की है। इसके कारण लैटिन अमेरिका, उप-सहारा अफ्रीका और ओशिनिया में 10 में से नौ परियोजनाओं को लागू करना मुश्किल हो रहा है।

वहीं, कम आय वाले देशों के लिए समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई अस्तित्व से जुड़ा विषय बन गई है। इन देशों के जलवायु लक्ष्यों में 88 प्रतिशत हिस्सेदारी अनुकूलन और जलवायु प्रभावों से निपटने की क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है।

वैश्विक स्तर पर समुद्री संरक्षण और खाद्य सुरक्षा महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं के रूप में उभर रहे हैं। मैंग्रोव और अन्य समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने, आपदा जोखिम कम करने और स्थानीय मत्स्य संसाधनों की रक्षा करने के लिए कई प्रतिबद्धताएं की गई हैं। समुद्र आधारित कार्रवाई में स्वच्छ उद्योगों पर भी जोर बढ़ रहा है, हालांकि उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयास अभी अपनी संभावित क्षमता से पीछे हैं।

समुद्री परिवहन से कार्बन उत्सर्जन घटाना भी प्रमुख प्राथमिकता बनकर उभरा है। समुद्र आधारित उत्सर्जन कटौती के कुल लक्ष्यों में इसकी हिस्सेदारी करीब 35 प्रतिशत है। इसके तहत सरकारें वाणिज्यिक बंदरगाहों को आधुनिक बनाने और उनका विद्युतीकरण करने, जहाजों में आवश्यक बदलाव करने तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक समुद्री ईंधनों का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।

नई टास्कफोर्स अंतरराष्ट्रीय सहयोग को गति देने वाले मंच के रूप में काम करेगी। यह देशों को जरूरी तकनीकी विशेषज्ञता, साझेदारियां और वित्तपोषण के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेगी, ताकि समुद्र आधारित जलवायु प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई में बदला जा सके।

ब्राजील के राजदूत और ब्लू एनडीसी चैलेंज के सह-अध्यक्ष कार्लोस मार्सियो कोजेंडे ने कहा कि इस पहल के माध्यम से ब्राजील और फ्रांस ने ऐसे देशों का गठबंधन तैयार किया है, जो अपनी राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं में समुद्र को प्रमुख स्थान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केवल महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई में बदलना जरूरी है, जिससे लोगों, प्रकृति और जलवायु को वास्तविक लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि ब्राजील ने सीओपी30 में वैश्विक सामूहिक प्रयास का आह्वान किया था और सीओपी31 में ब्लू एनडीसी इम्प्लीमेंटेशन टास्कफोर्स की शुरुआत के साथ उसी भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अधिक देशों से इस पहल में शामिल होकर समुद्र संबंधी प्रतिबद्धताओं को कार्रवाई में बदलने और पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान देने की अपील की।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द