Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

17 नवंबर, 2026 01:41 PM

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पिछले कई घंटों से एक ही स्थान पर स्थिर इस तूफान के मंगलवार शाम तक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने अलर्ट और जरूरी सलाह जारी की है।

कहां तक पहुंचा तूफान और कब टकराएगा तट से?
एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने तूफान की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि ‘अकवान’ अभी चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 790 किमी की दूरी पर स्थित है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए गुरुवार सुबह तक इसके ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप लेने की आशंका है। अनुमान है कि यह शुक्रवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच से होकर गुजरेगा।

तेज हवाएं और तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी
तट से टकराते समय चक्रवात के प्रभाव से 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि हवा के झोंके 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। तूफान के असर से बुधवार को तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

प्रशासन की सलाह और हेल्पलाइन नंबर जारी
सुरक्षा के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को पूरी तरह सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है, साथ ही किसानों को भी कृषि कार्यों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान और मदद के लिए नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

* ‘माना मित्र’ व्हाट्सऐप नंबर: 9552300009
* टोल-फ्री आपातकालीन हेल्पलाइन: 112, 1070 और 18004250101

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया

पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया

‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी

‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय: जिनकी दहाड़ और शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी

ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी

इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह

रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा