Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा • सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज • इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी • पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें • खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग • परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

15 अक्टूबर, 2026 08:01 PM

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे के लिए राजनीतिक मंजूरी रद्द करने को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। यह याचिका पंजाब सरकार ने दायर की है। गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल पर बिना कोई विशेष कारण बताए खारिज कर दिया था। यह प्रतिनिधिमंडल जिसमें मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और प्रधान सचिव रवि भगत भी शामिल थे, 15 से 21 अक्टूबर तक पेरिस में आयोजित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय फूड मेले में शामिल होने वाला था। इसका उद्देश्य मार्कफेड उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करना और किसानों के लिए व्यापार के अवसर तलाशना था।

पंजाब सरकार ने तर्क दिया है कि दौरे की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, खर्च मार्कफेड द्वारा वहन किया जाना था, एपीडा (एग्रिकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने पहले ही स्टॉल आवंटित कर दिया था और केंद्र सरकार का इनकार संघीय ढांचे का उल्लंघन है।
हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अब केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करना होगा और अगली सुनवाई में बहस फिर से शुरू होगी। बता दें कि पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल फ्रांस और इटली के दौरे पर जाने वाला था, जिसमें 15 अक्टूबर को फ्रांस के लिए रवाना होना था।

पंजाब सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार के पोर्टल पर आवेदन को बिना कोई कारण बताए सिर्फ 'अस्वीकृत' दिखा दिया गया। इससे पहले जुलाई 2024 में भी पेरिस ओलंपिक के दौरान भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए फ्रांस जाने की उनकी योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग

खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग, हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग, हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

परगट सिंह का आरोप; पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात सिपाही ही निकला ड्रग तस्कर, 15 किलो हेरोइन बरामद

परगट सिंह का आरोप; पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात सिपाही ही निकला ड्रग तस्कर, 15 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

पंजाब में फिर थमेंगे बसों के पहिए! कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

पंजाब में फिर थमेंगे बसों के पहिए! कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

पंजाब का दौरा करने जा रहे सचिन पायलट, 11 जिलों में जाएंगे, जानें पूरा शेड्यूल

पंजाब का दौरा करने जा रहे सचिन पायलट, 11 जिलों में जाएंगे, जानें पूरा शेड्यूल

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान