Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा • सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज • इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी • पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें • खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग • परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब

परगट सिंह का आरोप; पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात सिपाही ही निकला ड्रग तस्कर, 15 किलो हेरोइन बरामद

15 अक्टूबर, 2026 07:57 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशे विरुद्ध' पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके कहा कि सीमा पार से ड्रग तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात पंजाब पुलिस का एक सिपाही खुद ड्रग तस्करी करते पकड़ा गया है। उन्होंने इसके लिए पंजाबी ट्रिब्यून का हवाला दिया है। परगट सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि 'युद्ध नशे विरुद्ध' के नाम पर क्या मजाक है। सीमा पार ड्रग तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम पर तैनात पंजाब पुलिस के एक सिपाही को खुद ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा गया है, उसके पास से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई है।

उन्होंने आगे लिखा कि जब नशा रोकने का जिम्मा जिन लोगों पर है, वे खुद तस्करी करते पकड़े जाएं, तो पंजाब के ड्रग माफिया को मिल रहे राजनीतिक और पुलिस संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
बता दें कि पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से होने वाली ड्रोन गतिविधियों और हथियारों व नशे की तस्करी को रोकने के लिए 'बाज अख' नामक एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया है। पंजाबी में 'बाज अख' का अर्थ 'ईगल आई' है।
इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में तरनतारन और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय किया गया है। सरकार ने मई महीने में इसके कई यूनिट्स को मंजूरी दी थी। यह सिस्टम 8 से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ड्रोन्स का पता लगाने, उनकी ट्रैकिंग करने, उन्हें जाम करने और बेअसर करने की क्षमता रखता है।

इसका मुख्य काम पंजाब-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए होने वाली हथियारों और हेरोइन व नशे की तस्करी को रोकना है। पंजाब की विपक्षी पार्टियों का कहना है कि अब इसी सिस्टम पर तैनात जवान के ही तस्करी में शामिल होने की खबर ने सरकार के नशा विरोधी अभियान की पोल खोलकर रख दी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग

खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग, हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग, हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

पंजाब में फिर थमेंगे बसों के पहिए! कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

पंजाब में फिर थमेंगे बसों के पहिए! कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

पंजाब का दौरा करने जा रहे सचिन पायलट, 11 जिलों में जाएंगे, जानें पूरा शेड्यूल

पंजाब का दौरा करने जा रहे सचिन पायलट, 11 जिलों में जाएंगे, जानें पूरा शेड्यूल

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान