Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

सीईटी परीक्षा के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने की भोजन और शीतल पेयजल की व्यवस्था

28 जुलाई, 2025 02:07 PM

सिरसा।(सतीश बंसल) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप-सी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की मिसाल पेश की। डेरा सच्चा सौदा ने परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए भोजन और शीतल पेयजल की व्यवस्था की। शुक्रवार शाम से ही डेरा सच्चा सौदा की ओर से जिले के विभिन्न रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। शनिवार को तड़के 3 बजे से बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर हिसार सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थियों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल और कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर व बस स्टैंड पर प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। यह सुविधा न केवल परीक्षार्थियों बल्कि उनके साथ आए अभिभावकों के लिए भी उपलब्ध रही। डेरा सच्चा सौदा के इस नेक कार्य की परीक्षार्थियों, रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने जमकर सराहना की। बस अड्डा इंचार्ज रतनलाल ने कहा, डेरा सच्चा सौदा हमेशा से मानवता की मिसाल पेश करता आ रहा है। शुक्रवार शाम से ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए लंगर-भोजन की व्यवस्था में डेरा जुटा हुआ है। इस सेवा कार्य में देर रात से 85 मैंबर सेवादार सहदेव इन्सां और सुशील इन्सां की अगुवाई में सिरसा ब्लॉक के सेवादार जुटे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा का यह सहायता अभियान 28 जुलाई तक जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता