Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक • पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया • जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

मनोरंजन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

27 अक्टूबर, 2026 03:40 PM

मुंबई : 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे लोकप्रिय शोज के जरिए दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन हो गया है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए दुख जताया। उन्होंने बताया कि बी.पी. सिंह का निधन मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उन्होंने कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर बी.पी. सिंह की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''आज सुबह तड़के दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह एक शानदार फिल्मकार थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो 'सीआईडी' और हॉरर शो 'आहट' के जरिए पूरे देश के दर्शकों को बांधे रखा। उनका काम आज भी प्रेरणा देता है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।''

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि जब वह भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष थे, तब मैं उनके बेहद करीबी सहयोगियों में से एक था। वह एक बेहतरीन इंसान और मेरे प्रिय मित्र थे। मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनका अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।''

बता दें कि बी.पी. सिंह का पूरा नाम बृजेंद्रपाल सिंह था। उनका जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। उन्होंने साल 1973 में दूरदर्शन के साथ समाचार कैमरामैन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। करीब दस साल तक कैमरे के पीछे काम करने के बाद वह मुंबई आ गए और धीरे-धीरे निर्देशन-निर्माण की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

उनके करियर का एक अहम पड़ाव दूरदर्शन के लिए बनाई गई टेलीफिल्म 'सिर्फ चार दिन' थी। इस फिल्म की तैयारी के दौरान वह पुलिस की अपराध शाखा में जाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात निरीक्षक जयंत वागले से हुई। पुलिस की जांच-पड़ताल और अपराधों को सुलझाने की प्रक्रिया में उनकी दिलचस्पी बढ़ी और आगे चलकर उन्होंने 'सीआईडी' बनाया।

साल 1998 में शुरू हुए 'सीआईडी' ने बी.पी. सिंह को भारतीय टेलीविजन के सबसे पहचाने जाने वाले निर्माताओं में शामिल कर दिया। बी.पी. सिंह ने 'सीआईडी' से पहले साल 1995 में प्रसारित हुए डर और रहस्य पर आधारित धारावाहिक 'आहट' के निर्माण और निर्देशन में भी अहम भूमिका निभाई। यह डरावनी कहानियों के चलते लंबे समय तक लोकप्रिय रहा।

उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक 'एक शून्य शून्य' का निर्माण भी किया। इसके अलावा, वह 'सीआईडी: स्पेशल ब्यूरो', 'अचानक 37 साल बाद', 'रात होने को है', 'जिंदगी बदल सकता है हादसा', 'गुटुर गू', 'सूर्य द सुपर कॉप', 'हम ने ली है शपथ', 'सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन' और 'दिव्य दृष्टि' जैसे शोज से भी जुड़े रहे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा