Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

हरियाणा

सिटी मॉल व निजी अस्पताल में फायरिंग करने मामले में हरियाणवी सिंगर व लेखक हर्ष बुबका सहित 4 और बदमाशों को किया गिरफ्तार

17 फ़रवरी, 2026 06:48 PM
पत्रकारों को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सात फरवरी देर रात वरयाम सिंह अस्पताल और सिटी माल पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीनों बदमाशों से पूछताछ के दौरान अब इस वारदात की साजिश में शामिल चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा गीतों के लेखक व गायक बुबका निवासी विवेक उर्फ हर्ष बुबका, करनाल के गांव बल्ला वासी अमरिंदर, पंजाब के जिला फिरोजपुर निवासी साबीर व कैथल के गांव सिसमोर निवासी आदित्य शामिल हैं। हर्ष ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को अपने पास पनाह दी, साथ ही उन्हें पैसे और हथियार मुहैया कराए। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस मामले में प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इनमें आरोपी अमरेंद्र करनाल में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। साबीर दस फरवरी को मोगा में हुई फायरिंग में वांछित चल रहा था। इन बदमाशों को किसी और भी वारदात को अंजाम देना था लेकिन उससे पहले ही यह पुलिस ने धर लिए। आठ फरवरी को मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए थे गिरफ्तार, सात फरवरी को अस्पताल और माल के बाहर सनसनीखेज फायरिंग की घटना को पंजाब के जिला पटियाला के समाना कस्बा के गुरु तेग बहादुरनगर निवासी गुरलाल, करनाल के गांव तरावड़ी निवासी सागर व नितिन ने अंजाम दिया। जिन्हें आठ फरवरी को रटौली रोड पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी जबकि तीसरा बाइक से गिरकर घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अपराध शाखा - 2 इंचार्ज राकेश को दो और सीअपराध शाखा - 1 इंचार्ज राजकुमार को एक गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने से उनकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और चार मोबाइल फोन बरामद किए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव