Monday, September 07, 2026
BREAKING
कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब 'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला' साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी

07 सितंबर, 2026 01:32 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली की टीम में वापसी हुई है।

बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, सिलेक्टर्स ने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टेस्ट में लगातार नाकाम होने के बावजूद मार्नस लाबुशेन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में लाबुशेन कुल मिलाकर सिर्फ 36 रन ही बना सके थे। लाबुशेन के बल्ले से इस फॉर्मेट में आखिरी शतक तीन साल पहले आया था।

साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेंशॉ ही इस बार दौरे का हिस्सा हैं। कोनोली ने फरवरी, 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मैथ्यू कुनेमैन और माइकल नेसर दो अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है।

कुन्हेमैन बाएं हाथ की स्पिन का विकल्प देते हैं जो नाथन लायन की ऑफ-स्पिन के साथ अच्छा तालमेल बिठा सकता है। वहीं, नेसर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं और वह साउथ अफ्रीका की पिच पर काफी कारगर हो सकते हैं। पिंडली की चोट के कारण नेसर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। हालांकि, एशेज सीरीज 2025-26 में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था और उन्होंने 3 मैचों में कुल 15 विकेट निकाले थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश

विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त

सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका और एलेना रायबाकिना चौथे राउंड में आमने-सामने होंगी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका और एलेना रायबाकिना चौथे राउंड में आमने-सामने होंगी

सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया

सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया

रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने

रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…