Monday, September 07, 2026
BREAKING
कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब 'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला' साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

मनोरंजन

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

07 सितंबर, 2026 01:29 PM

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा। देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन मीडिया पेजों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके टैटू वाले पोस्ट को ब्रेकअप का इशारा बताया था। उन्होंने लिखा, ''मेरी जिंदगी में हर क्रिप्टिक मैसेज मेरे रिलेशनशिप के बारे में नहीं होते। कई बार महिला अपने बारे में भी बात रही होती है।''

जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''हैरानी की बात है कि सिर्फ व्यूज और अटेंशन पाने के लिए कई मीडिया पेज किसी पोस्ट को किस तरह अलग तरह से पेश कर देते हैं। कई बार कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल करके ऐसी खबर का माहौल बना दिया जाता है, जिससे ज्यादा लोगों की नजर उस पोस्ट पर जाए। दोस्तों, इस तरह की अटकलों को लेकर ज्यादा परेशान न हों।''

दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत जैस्मिन के उस पोस्ट से हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने पहले टैटू की कहानी बताई थी। उनके टैटू पर 'आई एम इनफ' लिखा है। इसका मतलब है कि वह खुद अपने लिए काफी हैं। जैस्मिन ने कहा था, ''लंबे समय तक मैं खुद को दूसरों की पसंद और उम्मीदों के हिसाब से ढालने की कोशिश करती रही। मुझे लगता था कि प्यार, अपनाए जाने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने के लिए मुझे खुद में बदलाव करना जरूरी है।''

इस कोशिश में मैंने धीरे-धीरे खुद को ही खो दिया। मैं उस लड़की से दूर होती चली गई, जिसे मैं पहले जानती थी। मैं कभी बेफिक्र, खुशमिजाज, पॉजिटिव और सुलझी हुई लड़की थी, लेकिन दूसरों के लिए 'परफेक्ट' या 'काफी' बनने की कोशिश में मैं अपनी असली पहचान भूल गईं।''

जैस्मिन ने बताया, ''एक हीलिंग सेशन के दौरान मुझे अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा एहसास हुआ। मुझे समझ आया कि किसी दूसरे इंसान की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है। मुझे खुद को बदलकर किसी के अपनाए जाने की जरूरत नहीं है। इसी सोच को मैंने अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' के जरिए हमेशा के लिए अपने साथ रखने का फैसला किया।''

इस टैटू से जुड़े पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स ने मतलब कुछ और निकाला। कई लोगों को लगा कि जैस्मिन शायद अपने और अली गोनी के रिश्ते को लेकर इशारा कर रही हैं। इसी के बाद जैस्मिन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें फैलने लगीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़