Saturday, May 30, 2026
BREAKING
प्रत्येक सैनिक को ड्रोन उड़ाने में सक्षम होना चाहिए, कैडेटों को भविष्य के युद्धक्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा: सेना प्रमुख नोएडा : तकनीकी खराबी के कारण कुछ केंद्रों पर देर से शुरू हुई सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा, छात्रों को दिया अतिरिक्त समय सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़ अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले- काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले, अब जाने वाले गाजियाबाद में शख्स की हत्या पर मायावती ने जताया दुख, अपराधियों को सजा देने की मांग दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना को मिलेगा कॉमर्शियल सपोर्ट, विकसित होंगे बिजनेस हब गोरखपुर में बनेगा यूपी का पहला साहित्य पार्क, साहित्य और तकनीक का होगा संगम ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर अंतिम फैसला टाला

सेहत

सांस से लेकर पाचन तक की समस्या दूर करने में कारगर कटिचक्रासन, अभ्यास भी आसान

30 मई, 2026 02:02 PM

विश्व योग दिवस (21 जून) में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योग के महत्व को बढ़ावा देते हुए आम लोगों को रोजाना अलग-अलग योगासनों के फायदे बता रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने कटिचक्रासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कटिचक्रासन सांस लेने की समस्याओं से लेकर पाचन संबंधी परेशानियों तक को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, कटिचक्रासन एक आसान लेकिन प्रभावी आसन है। इसे खड़े होकर किया जाता है। नियमित अभ्यास से कमर की कमजोरी दूर होती है, लचीलापन बढ़ता है और शरीर की गतिशीलता बनी रहती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि स्वस्थ वृद्धावस्था का मतलब केवल लंबी उम्र पाना ही नहीं है। बढ़ती उम्र में भी शारीरिक शक्ति, गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और पूरी सेहत बनाए रखना जरूरी है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में कठोरता, कमर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पाचन की कमजोरी और लचीलेपन की कमी आम समस्याएं बन गई हैं। ये समस्याएं धीरे-धीरे जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। कटिचक्रासन इन सभी समस्याओं से निपटने में मददगार साबित होता है।

कटिचक्रासन के अभ्यास से मिलने वाले फायदों के बारे में बात करें तो यह कमर और रीढ़ को मजबूत बनाकर शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है। श्वसन क्रिया (सांस लेने की प्रक्रिया) को सुधारता और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके अभ्यास से पीठ और कूल्हों की जकड़न कम होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है।

यह आसन खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या जिन्हें कमर संबंधी शिकायतें हैं। नियमित अभ्यास से वृद्धावस्था भी सक्रिय और स्वस्थ रह सकती है। कटिचक्रासन जैसा आसन घर पर आसानी से किया जा सकता है और इसके लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती। शुरुआती लोग धीरे-धीरे अभ्यास शुरू करें और यदि कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो तो योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

आँखों से चश्मा हटाने में लाभकारी और कान की समस्याओ का समाधान भी है इन नुस्खों में, यहां पढ़ें

आँखों से चश्मा हटाने में लाभकारी और कान की समस्याओ का समाधान भी है इन नुस्खों में, यहां पढ़ें

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? जीन, तनाव और खानपान हैं इसके कारण

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? जीन, तनाव और खानपान हैं इसके कारण

देसी घी में छिपा है सौंदर्य का खजाना, झुर्रियों और रूखी त्वचा से मिलेगी राहत

देसी घी में छिपा है सौंदर्य का खजाना, झुर्रियों और रूखी त्वचा से मिलेगी राहत

'नींद' की कमी से बिगड़ सकती है मानसिक और शारीरिक सेहत, कहीं आप भी तो खुद से नहीं कर रहे खिलवाड़

'नींद' की कमी से बिगड़ सकती है मानसिक और शारीरिक सेहत, कहीं आप भी तो खुद से नहीं कर रहे खिलवाड़

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई में बेहद जरूरी एचपीवी वैक्सीन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई में बेहद जरूरी एचपीवी वैक्सीन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा

डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा

नौतपा में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, जानें भीषण गर्मी में क्या करें, क्या न करें

नौतपा में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, जानें भीषण गर्मी में क्या करें, क्या न करें

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन

कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन