Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

बाज़ार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

30 सितंबर, 2026 01:33 PM

नई दिल्ली: )। सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए बुधवार को नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (कैफे-3) नियमों को अधिसूचित कर दिया है। साथ ही, इसमें छोटी पेट्रोल कारों के लिए प्रस्तावित अलग रियायत को हटा दिया गया है। विद्युत मंत्रालय की ओर से अधिसूचित किए गए नियम अप्रैल 2027 से लागू होंगे और मार्च 2032 तक प्रभावी रहेंगे।

हालांकि, केंद्र सरकार ने पिछले साल 909 किलोग्राम तक वजन वाली पेट्रोल कारों के लिए प्रति किलोमीटर 3 ग्राम की छूट का प्रस्ताव दिया था।

कई प्रमुख कार निर्माताओं ने इस छूट का विरोध किया।

इसके अलावा, अंतिम नियमों में 909 किलोग्राम से कम वजन वाली कारों के लिए कोई अलग छूट नहीं दी गई है।

इसके बजाय, सरकार ने निर्माता के पूरे फ्लीट के कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन लक्ष्य की गणना करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्मूले में बदलाव किया है।

सितंबर 2025 के ड्राफ्ट में रेफरेंस गाड़ी का वजन 1,170 किलोग्राम से बढ़ाकर 1,229 किलोग्राम कर दिया गया था। वहीं, फाइनल नियमों में सालाना वजन एडजस्टमेंट भी कम रखा गया है।

इन बदलावों से हल्की गाड़ियों के बेड़े को कुछ राहत मिलती है, जबकि भारी गाड़ियों के बेड़े के लिए लक्ष्य कड़े कर दिए गए हैं।

फाइनल फॉर्मूले के तहत, 909 किलोग्राम की कार के लिए वित्त वर्ष 28 में उत्सर्जन का लक्ष्य लगभग 82.8 ग्राम सीओ2 प्रति किलोमीटर है, जबकि सितंबर 2025 के ड्राफ्ट में यह लक्ष्य लगभग 76 ग्राम था। लेकिन 2,500 किलोग्राम की गाड़ी के लिए, फाइनल फाइनल फॉर्मूले के तहत लक्ष्य लगभग 142.4 ग्राम है, जबकि पहले वाले फॉर्मूले में यह लगभग 151.4 ग्राम था।

इसके अलावा, कैफे-3 के फाइनल नियमों में सुपर-क्रेडिट सिस्टम के जरिए स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों के लिए इंसेंटिव भी रखे गए हैं।

किसी भी वाहन निर्माता के फ्लीट प्रदर्शन की गिनती करते समय एक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन को तीन वाहनों के बराबर माना जाएगा।

यही 3गुना फैक्टर रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू होगा।

फ्लेक्स-फ्यूल पर चलने वाले प्लग-इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को 2.5 गुना फैक्टर मिलेगा, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को 1.6 गुना फैक्टर मिलेगा। फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को 1.1 गुना फैक्टर मिलेगा।

इसके साथ ही, नियमों में क्रेडिट-डेबिट सिस्टम भी शुरू किया गया है।

जो मैन्युफैक्चरर अपने एमिशन टारगेट से बेहतर परफॉर्म करेंगे, उन्हें क्रेडिट मिलेंगे, जबकि जो पीछे रह जाएंगे, उन पर डेबिट जमा होंगे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

अगस्त में Jio ने जोड़े सबसे ज्यादा 24 लाख मोबाइल ग्राहक, Airtel दूसरे नंबर पर: TRAI

अगस्त में Jio ने जोड़े सबसे ज्यादा 24 लाख मोबाइल ग्राहक, Airtel दूसरे नंबर पर: TRAI

कच्चे तेल और कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 138 अंक टूटा

कच्चे तेल और कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 138 अंक टूटा

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत, शुरुआती कारोबार में कीमतें 2.5% तक गिरीं

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत, शुरुआती कारोबार में कीमतें 2.5% तक गिरीं

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 527 अंक टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 527 अंक टूटा

भारत समुद्री बीमा पूल से कारोबारियों के लिए निर्बाध युद्ध-जोखिम बीमा हुआ सुनिश्चित, 3000 से अधिक पॉलिसी जारी

भारत समुद्री बीमा पूल से कारोबारियों के लिए निर्बाध युद्ध-जोखिम बीमा हुआ सुनिश्चित, 3000 से अधिक पॉलिसी जारी

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान युद्ध और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान युद्ध और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल