Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी • 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव • भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री • सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट

14 नवंबर, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली : ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बिना मांगे भेजे जाने वाले कमर्शियल संदेशों (यूसीसी) को लेकर 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की और 374 सेंडर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।संचार मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस तिमाही में टेलीकॉम नेटवर्क से की गई 714.01 अरब कॉलों के मुकाबले बिना मांगे भेजे जाने वाले कमर्शियल संदेशों (यूसीसी) को लेकर 1.529 मिलियन शिकायतें प्राप्त हुईं। इसका मतलब है कि प्रति मिलियन कॉल पर लगभग 2.14 शिकायतें आईं।

इन प्रवर्तन उपायों में आउटगोइंग कॉल पर रोक लगाना, लंबे समय के लिए कनेक्शन काटना, सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के स्तर पर सेंडर्स को ब्लैकलिस्ट करना और बार-बार नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए एसएमएस हेडर को ब्लॉक करना शामिल था।बयान में आगे कहा गया कि स्पैम संदेशों के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने में 'टीआरएआई डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) ऐप' के जरिए उपभोक्ताओं की भागीदारी ने अहम भूमिका निभाई। इस ऐप का इस्तेमाल उपभोक्ता आसानी से अपनी पसंद सेट करने (जैसे कि प्रमोशनल संदेशों को ब्लॉक करना या प्राप्त करना) के लिए कर सकते हैं। साथ ही, यह यूसीसी की रिपोर्ट करने का भी एक सुविधाजनक विकल्प है।

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को मिली कुल यूसीसी शिकायतों में से 92.9 प्रतिशत शिकायतें इसी ऐप के जरिए दर्ज की गईं।एआई-आधारित स्पैम डिटेक्शन सिस्टम ने 19.9 अरब संदिग्ध स्पैम कॉल/एसएमएस की पहचान की। इससे उपभोक्ताओं को यह चुनने का विकल्प मिला कि वे ऐसे संदेशों को अनदेखा करें या सावधानी के साथ उन्हें स्वीकार करें। इस तिमाही के दौरान, संदिग्ध सेंडर्स को 4.59 मिलियन से अधिक चेतावनी सूचनाएं भेजी गईं।

ग्राहकों को टीआरएआई डीएनडी ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए 132 एफएम चैनलों, 15 एयर एफएम चैनलों, 23 प्राइवेट टीवी चैनलों, 2 डीडी चैनलों और 97 समाचार पत्रों के माध्यम से मीडिया अभियान चलाए गए।टीआरएआई ने जून 2026 से अगस्त 2026 तक 'मायगव' पोर्टल पर 'टीआरएआई डीएनडी रील चैलेंज' आयोजित किया, जिसका उद्देश्य टीआरएआई डीएनडी ऐप के जरिए स्पैम कॉल और बिना मांगे आने वाले कमर्शियल संदेशों की रिपोर्ट करने के बारे में जागरूकता फैलाना था।

टीआरएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीआरएआई डीएनडी ऐप के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाए, ताकि उपभोक्ताओं को स्पैम की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बयान में बताया गया है कि ऐसे ही एक डिजिटल अभियान को 24.8 मिलियन से अधिक इंप्रेशन मिले।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल

माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार

एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार

विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज

विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज

श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट

श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट

‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान

‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे