Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

28 नवंबर, 2026 05:11 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शनिवार को कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। केरलम में एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) की ‘पासिंग आउट’ परेड को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली और उनके लोगों के रोजमर्रा के जीवन से गहराई से जुड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है। वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्र के रास्ते होता है। इसलिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली और उनके लोगों के रोजमर्रा के जीवन से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि जहाजों की आवाजाही में किसी भी तरह की बाधा से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, लागत बढ़ सकती है और अंततः आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उन्होंने नौसैन्य कर्मियों से कहा, ‘‘आपको याद रखना चाहिए कि समुद्र में आपकी सेवा भारत के लोगों के जीवन से जुड़ी है। यह उनकी सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली में सीधे योगदान देती है।’’

रास्ट्रपतिम मुर्मु ने आगे कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को भी लगातार मजबूत कर रहा है और देश के ‘शिपयार्ड’ में अब बड़ी संख्या में जहाजों तथा पनडुब्बियों का डिजाइन तैयार किया जा रहा है एवं उनका निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और अपने इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, कुशल कामगारों तथा उद्योग की क्षमताओं में हमारे विश्वास को दर्शाता है। भारतीय नौसेना के अधिकारी के रूप में आप एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इस यात्रा का हिस्सा होंगे।’’

दुनिया में अभूतपूर्व गति से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नई प्रौद्योगिकियां युद्ध और समुद्री सुरक्षा की प्रकृति को बदल रही हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम भविष्य की सभी चुनौतियों का अनुमान नहीं लगा सकते, लेकिन मुझे विश्वास है कि आपका प्रशिक्षण, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता और प्रतिबद्धता आपको उनका सामना करने के लिए तैयार करेगी। आपको हमेशा सीखते रहना चाहिए और अपने ज्ञान एवं कौशल को लगातार बेहतर बनाते रहना चाहिए।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सभी प्रयासों का अंतिम उद्देश्य एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण करना है। विकसित भारत का दृष्टिकोण केवल आर्थिक वृद्धि या विकास के संकेतकों में सुधार तक सीमित नहीं है। इसका अर्थ ऐसा देश बनाना है, जहां हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे, उसे अवसर उपलब्ध हों और वह गरिमा एवं आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह भी है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और देश के हर कोने तक पहुंचे।

इस साल फरवरी में विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘फ्लीट रिव्यू’ में अपनी भागीदारी का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत और क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों को मजबूत करने और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहा है।

वहीं, अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं में कई युवतियों की मौजूदगी पर प्रसन्नता जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी भागीदारी पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्यारी बेटियो, यहां आपकी मौजूदगी पूरे देश के लिए गर्व की बात है। आपने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, साहस और क्षमता की कोई सीमा नहीं होती। आपकी उपलब्धियां कई अन्य युवतियों को बड़े सपने देखने और देश की सेवा में चुनौतियों तथा जिम्मेदारियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।’’

प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ऐसा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें उनकी शारीरिक सहनशक्ति, मानसिक मजबूती और दृढ़ संकल्प की परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि कैडेट की सुसज्जित वेशभूषा, उत्कृष्ट सैन्य अनुशासन और परेड के दौरान सटीक प्रदर्शन प्रशिक्षण, अनुशासन तथा समर्पण के उच्चतम मानकों को दर्शाता है।

राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों के माता-पिता और परिवारों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हर युवा अधिकारी के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जिसने त्याग किया, प्रोत्साहन दिया और मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मित्र देशों के प्रशिक्षुओं को भी विशेष बधाई दी और कहा कि भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका परेड में शामिल होना सुखद है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि अकादमी में विकसित हुई मित्रता प्रशिक्षण के वर्षों से आगे भी कायम रहेगी और प्रशिक्षु आपसी विश्वास, सहयोग तथा मित्रता की भावना को आगे बढ़ाएंगे, जो उनके देशों को एक-दूसरे से जोड़ती है।

भारतीय नौसेना अकादमी में कुल 427 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कमीशन प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया और इसके बाद मार्चिंग दस्ते की सलामी ली। उन्होंने अकादमी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट को पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, दक्षिणी नौसैन्य कमान के ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना और भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल आलोक आनंद भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग