Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

समाज कल्याण समिति ने चण्डीगढ़ में वृद्ध, विधवा एवं विकलांक पेंशन को 1000/- से बढ़ाकर 2000/- प्रति माह करने की पुनः सिफारिश की। सत्य पाल जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक

03 अगस्त, 2025 05:24 PM

चण्डीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन की समाज कल्याण समिति की एक बैठक कल सांय यू.टी. गैस्ट हाउस में पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन की अध्यक्षता में हुई जिसमें समिति ने केन्द्र सरकार से एक बार फिर आग्रह किया कि वह चण्डीगढ़ में वृद्ध, विधवा एवं विकलांग लोगों को दी जाने वाली मासिक पैंशन को 1000/- रूपये से बढ़ाकर 2000/- रूपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को तुरन्त स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा की सरकारें यह पैंषन बढ़ाकर पहले ही लगभग 6000/- रूपये प्रतिमाह कर चुकी हैं। श्री जैन ने कहा कि चण्डीगढ़ में लगभग 35000 परिवार हैं जिनको इसका लाभ मिलेगा।

बैठक में पुलिस विभाग की ओर से बतलाया गया कि चण्डीगढ़ में जो 63 बच्चे कई वर्षो से गुम हैं उनमें से 32 बच्चों को ढूंढ लिया गया है तथा 31बच्चें अभी भी गुम है उन्हें ढुढ़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चण्डीगढ़ की लगभग सभी डिस्पैंसरियों में इवनिंग ओ.पी.डी. चालू की जायेगी तथा इस के लिये स्वस्थ्य विभाग अपना बजट जो लगभग 15 करोड़ के करीब है, शीघ्र ही प्रषासन को देगा तथा उसकी स्वीकृति के बाद यह निर्णय लागू किया जायेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सितम्बर -अक्टूबर में शहर के प्रमुख नागरिकों का एक सम्मेलन, श्री गुलाब चन्द कटारिया, राज्यपाल पंजाब एवं प्रषासक चण्डीगढ़ प्रषासन की अध्यक्षता में किया जायेगा जिसमें शहर निवासियों को भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

बैठक में दिसंबर 2025 तक चंडीगढ़ को ‘‘भिक्षावृति मुक्त शहर’बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए, बच्चों को भीख मांगने से मुक्त कराने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा और उसके बाद उनके पुनर्वास के लिए कदम उठाए जाएँगे। इस उद्देश्य के लिए, प्रशासन एक विस्तृत योजना तैयार करने हेतु ‘‘उम्मीद’नामक संस्था की मदद ले रहा है। चंडीगढ़ में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान क्रमशः 42 और 18 बच्चों को भीख मांगने से मुक्त कराया गया है।

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री जैन को एक उपसमिति बनाने के लिये अधिकृत किया गया जो लेबर चौक 44 तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में जाकर ‘‘मज़दूर भवन’’ बनाने के सम्बंध में अपनी रिपोर्ट देगी।
बैठक में औरों के अतिरिक्त पालिका अरोड़ा, देवेश मोदगिल, संगीता जैन, शिवेंद्र मंदोत्रा, लखवीर सिंह, अनामिका वालिया, रमा मथारू, गौरव गौड़, शीनु अग्रवाल, हर्ष बंसल, लता गिरी, इषा भारद्वाज, हरीष वषिष्ठ, दीपक गर्ग, राजेन्द्र शर्मा, बिमसन अहूजा, भी शामिल हुये।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका