Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

संत हरि पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बना एकता और संस्कारों का संदेशवाहक

15 दिसंबर, 2025 03:55 PM

चण्डीगढ़ : संत हरि पब्लिक स्कूल, मनीमाजरा द्वारा एकता में ताकत है थीम के अंतर्गत विद्यालय का वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद आईटी पार्क शाखा के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रमोद आहूजा, महिला जिला अध्यक्ष संदीप कौर, जिले से शिवानंद मिश्रा, एडवोकेट अजय कुमार शर्मा एवं हिमानी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं स्कूल के चेयरमैन सरदार गुरुकबाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए अत्यंत सराहनीय प्रस्तुतियां दीं।

वार्षिक महोत्सव के दौरान सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को सोचने पर मजबूर किया। वहीं सीनियर कक्षाओं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पंजाबी गिद्दा ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ सत्र 2025-26 के संत हरि पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के रूप में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार अंतरजोत सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों की मेहनत की सराहना की और अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने अंदर छिपे हुनर को निखारने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संत हरि पब्लिक स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रीमती राजवीर कौर ने विद्यालय प्रबंधन को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नई-नई गतिविधियां आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां