Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

संगठित अपराध और अराजकता का केेंद्र बनकर रह गया हरियाणा: कुमारी सैलजा

27 जुलाई, 2025 04:24 PM

चंडीगढ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हे कि जिस हरियाणा पहचान  हरियाली और खुशहाली के रूप में होती थी, आज उसकी पहचान रोजाना हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर होती है। बेकाबू अपराध के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। फायरिंग, फिरौती, रंगदारी, लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। भाजपा सरकार लगातार जनता के इस दर्द को अनदेखा कर रही है। कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात को देखकर यहीं कहा जा सकता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार लाचार खड़ी और प्रदेश में माफिया और जंगलराज है।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के 11 साल के राज में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, नतीजा आम आदमी भय के साये में जीने को मजबूर है या प्रदेश से पलायन के बारे में सोच रहा है। हरियाणा में माफिया राज, गुंडागर्दी, और गैंगस्टर्स का बोलबाला है, पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही लापरवाही ने लोगों के जीवन में खौफ भर दिया है। मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। सच तो ये है कि आज हरियाणा संगठित अपराध और अराजकता का केेंद्र बनकर रह गया है। सांंसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सत्ता में आई है, क्राइम का ग्राफ लगातर ऊपर जा रहा है। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रदेश में हरेक व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है। अपराध इस कद्र बेकाबू हो चुका है, मानो प्रदेश को सरकार नहीं माफिया चला रहे हों।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के राज से पहले हरियाणा की पहचान खुशहाली और हरियाली थी, उसकी पहचान अब बदमाशी और गोली हो गई है। खुद प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सामाजिक प्रगति सूचकांक (एसपीआई) रिपोर्ट में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट खुद बढ़ते अपराध की यही गवाही देती है। एक साल के भीतर प्रदेश में हजार लोगों की हत्याएं हो रही है। कहा जा सकता है कि प्रतिदिन तीन से चार हत्याएं हो रही है। हरियाणा में रेप की वारदातें कम होने के बजाए बढ़ रही है। रोजाना तीन से चार रेप की वारदातें सामने आ रही है।  कुमारी सैलजा ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध की बात की जाए तो इनमें भी वृद्धि हो रही है, सरकार अपने ही आंकडों को कैसे झुठला सकती है, अपराध कम दिखाने के लिए एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस के पोर्टल पर ऐसी शर्त लगा दी है कि व्यक्ति उसे खोलकर देख नहीं सकता कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है या नहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि बढ़ते क्राइम रेट के साथ हरियाणा देश में आगे हैै। 2014-15 में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के सालाना मामले थे, जो आज बढ़कर लगभग दोगुना हो गए हैं। इनमें 100 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।  सांसद ने कहा कि फिरौती, रंगदारी, धमकी और बदमाशों का इतना खौफ है कि लोग कोई भी उद्योग स्थापित करने से कतराने लगे है, यहीं हालात रहे तो एक न एक दिन प्रदेश उद्योग धंधे दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर जाएंगे क्योंकि काम काज के लिए सुरक्षा की भावना पैदा करना जरूरी है जबकि भाजपा राज में तो अपराधियों का खौफ बढ़ती ही जा रहा है। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार अपनी इस जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता