Saturday, June 06, 2026
BREAKING
हरियाणा पहली बार करेगा सीपीए नॉर्थ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन की मेजबानी, देश के आधे से अधिक राज्यों के पीठासीन अधिकारी होंगे शामिल जीडीपी के मुकाबले बढ़ता कर्ज बना चिंता, युवाओं के भविष्य पर असर: कुमारी सैलजा पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा : अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की बड़ी सौगात: पानीपत अस्पताल को 219 पद, कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र होगा अपग्रेड केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में बायोरिमेडिएशन परियोजना का किया उद्घाटन, एमआरएफ प्रोजेक्ट की रखी नींव सूरजमुखी खरीद के लिए 60 दिन फिर खुलेगा पोर्टल : नायब सिंह सैनी धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट Himachal : सितंबर से कांगड़ा तक पूरा खुल जाएगा फोरलेन, 60 किलोमीटर कम होगी कांगड़ा-शिमला की दूरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

पंजाब

श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित 3000 से अधिक मरीजों को भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत मिला कैशलेस इलाज

05 जून, 2026 08:26 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के अंतर्गत अब तक श्वास संबंधी बीमारियों जैसे निमोनिया, दमा (अस्थमा), क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) तथा सांस लेने में कठिनाई आदि के उपचार पर लगभग 86 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिससे पूरे राज्य में 3,000 से अधिक मरीज लाभान्वित हुए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत अब तक श्वास संबंधी रोगों से जुड़े 3,019 उपचार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “योजना शुरू होने के बाद पिछले पांच महीनों के दौरान लगभग 46 लाख लोग स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के तहत पंजीकृत हुए हैं।”

उन्होंने बताया कि प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने वाली यह योजना समय पर चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले मरीजों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “यदि समय पर उपचार न मिले तो श्वास संबंधी बीमारियां जानलेवा रूप धारण कर सकती हैं। ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के माध्यम से अब परिवारों को चिकित्सा आपातकाल के समय इलाज के लिए धन जुटाने की चिंता नहीं रहती। मरीज बिना किसी देरी के कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि पंजाब में मौसमी बदलावों और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण श्वास संबंधी रोग अस्पताल में भर्ती होने के सबसे सामान्य कारणों में से एक हैं। उन्होंने कहा, “अक्सर खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसी मामूली लगने वाली समस्याएं समय पर उपचार न मिलने के कारण गंभीर रूप धारण कर लेती हैं।”

मंत्री ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण पहले कई परिवार अस्पताल जाने में देरी कर देते थे, जिससे बीमारी गंभीर हो जाती थी और उपचार का खर्च भी बढ़ जाता था। उन्होंने कहा, “2,300 से अधिक प्रक्रियाओं और उपचारों के लिए उपलब्ध कैशलेस सुविधा मरीजों को बीमारी के प्रारंभिक चरण में ही चिकित्सा सेवाएं लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।”

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “यह योजना परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ समय पर उपचार को भी प्रोत्साहित कर रही है, जिससे पूरे पंजाब में स्वास्थ्य परिणामों में सुधार हो रहा है।”

पटियाला के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जोरावर सिंह ने कहा कि श्वास संबंधी रोगों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने में देरी आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा, “अधिकांश श्वास संबंधी रोगों का उपचार शुरुआती चरण में कहीं अधिक प्रभावी होता है। लेकिन कई मरीज तब अस्पताल पहुंचते हैं जब उनकी स्थिति काफी बिगड़ चुकी होती है, क्योंकि परिवार इलाज के लिए धन की व्यवस्था करने में लगा रहता है।
‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत मिलने वाला कैशलेस उपचार इस अंतर को कम करने में मदद कर रहा है।”

डॉ. जोरावर सिंह ने कहा कि वायु प्रदूषण और मौसमी धुंध (स्मॉग) जैसे कारणों से श्वास संबंधी रोग लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “बुजुर्गों, बच्चों तथा मधुमेह और गुर्दे की बीमारियों जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा और अधिक होता है।”

उन्होंने बताया कि सांस लेने में असमर्थता से जूझ रहे अनेक मरीजों का भी इस योजना के तहत उपचार किया गया है और उन्हें अचानक आने वाली आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा।

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए डॉ. जोरावर सिंह ने धूम्रपान तथा परोक्ष धूम्रपान (सेकेंड-हैंड स्मोक) से बचने, धूल या रसायनों से जुड़े कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने तथा घरों में पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश

भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा

लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया

लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक; व्यापारियों की शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निपटारा करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक; व्यापारियों की शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निपटारा करने के निर्देश

सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफगान नागरिक सहित छह व्यक्ति 1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफगान नागरिक सहित छह व्यक्ति 1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत न्यूट्रिशनल गार्डन, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जन जागरूकता की की समीक्षा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत न्यूट्रिशनल गार्डन, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जन जागरूकता की की समीक्षा

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी Report

9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी Report

पंजाब: गुरदासपुर में भाजपा नेता पर बदमाशों ने की गोलीबारी, बाल-बाल बची जान

पंजाब: गुरदासपुर में भाजपा नेता पर बदमाशों ने की गोलीबारी, बाल-बाल बची जान