Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 44-ए में महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से संपन्न

26 फ़रवरी, 2025 07:42 PM

चंडीगढ़ : श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 44-ए में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर के प्रधान श्री आर.एल. चुग और महासचिव श्री रवि मलिक ने बताया कि शिव अभिषेक हेतु प्रातः 4 बजे से ही भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया था, जो अपराह्न 3 बजे तक अनवरत रूप से जारी रहा। पूरे दिन भगवान शिव के दर्शन हेतु भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। अनुमानित 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया।

मंदिर में भक्तों का उत्साह देखने योग्य था, और वातावरण अत्यंत आलौकिक बना हुआ था। चारों ओर गूंजते मंत्रोच्चार और “हर हर महादेव” के जयघोष से समूचा मंदिर प्रांगण शिवमय हो गया था। यह दृश्य प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता था—
“शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं, शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं, शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।”

इस शुभ अवसर पर भक्तों के लिए बादाम युक्त दूध और व्रत वाली खीर का अटूट भंडारा लगाया गया। फल प्रसाद के रूप में केले और बेर वितरित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व का पूर्ण आनंद उठाया।

विशेष रूप से, जंगम जोगी कालका वालों द्वारा एक दिव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव-पार्वती के विवाह का गायन किया तथा जंगम संप्रदाय की उत्पत्ति का रहस्य उजागर किया। साथ ही, भगवान विष्णु, देवी पार्वती, भगवान शंकर और नंदी द्वारा प्रदान किए गए आभूषणों का विस्तृत वर्णन भी किया।

मंदिर के महासचिव श्री रवि मलिक ने बताया कि इस भव्य महाशिवरात्रि उत्सव का सीधा प्रसारण मंदिर के यूट्यूब चैनल श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 44 पर किया गया, जिससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी इस दिव्य आयोजन का लाभ उठा सके।

मंदिर के मुखिया पंडित श्री सुरेश शुक्ला जी ने बताया कि रात्रि भर चार पहर की विशेष पूजन-अर्चना करवाई गई, जिसमें भक्तों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस पूजन का महाशिवरात्रि पर विशेष महत्व होता है और यह भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस भव्य आयोजन में मंदिर समिति के सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं और सेवकों का अमूल्य योगदान रहा, जिससे यह महापर्व अत्यंत सफल और दिव्य रूप में संपन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां