Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

श्रीमद भागवत का अनुसरण करते हुए हमेशा धर्मसम्मत कार्य करना चाहिए : कु. शैलेंद्र पाराशर जी महाराज

19 फ़रवरी, 2026 05:31 PM

हिसार : बीड़ बबरान धाम में चल रहे आठ दिवसीय 53वें बबरान नरेश प्रकटोत्सव व श्रीमद भागवत कथा में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और श्याम बाबा की आराधना की। श्रीमद भागवत कथा के दौरान कथा व्यास कुमार शैलेंद्र पाराशर जी महाराज ने सती चरित्र एवं शिव विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया और अपने अहम को छोडक़र धर्मसम्मत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्वालिटी सीड्स वाले श्री श्याम भक्त नरेश जी यजमान रहे और प्रधान शिव कुमार सिंगल, बीड़ बबरान के सरपंच देवेंद्र नैन, महंत महाराज विनोद शर्मा व निज पुजारी विनय शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कुमार शैलेंद्र पाराशर जी महाराज ने कहा कि भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का अनुसरण करते हुए हमेशा धर्मसम्मत कार्य करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी और काम अपने आप बनते जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में पति-पत्नी गाड़ी के दो पहियों के समान हैं। इसलिए पति-पत्नी को किसी भी कार्य में अहम को आड़े नहीं आने देना चाहिए। उन्हें आपस में सामंजस्य स्थापित करके अपना-अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। कथा व्यास शैलेंद्र पाराशर जी ने आगाह किया कि आधुनिकता के चलते और दिखावे की होड़ में पति-पत्नी को अपने परिवार को नहीं तोड़ना चाहिए बल्कि जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

श्रीमद भागवत कथा में सती चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास शैलेंद्र पाराशर जी ने बताया कि प्रजापति दक्ष की पुत्री देवी सती ने पिता की इच्छा के विरुद्ध भगवान शिव से विवाह किया था। प्रजापति दक्ष द्वारा एक महायज्ञ का आयोजन किया गया लेकिन इसमें शिवजी को आमंत्रित नहीं किया गया। शिवजी के मना करने के बावजूद देवी सती मोहवश अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई लेकिन पिता द्वारा शिवजी का अपमान किए जाने पर सती ने स्वयं को यज्ञ कुंड में अर्पित कर दिया। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस घटनाक्रम से क्रोधित होकर शिवजी सती के शरीर को लेकर दुखी होकर घूमने लगे और भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के टुकड़े कर दिए। जहां-जहां देवी सती के टुकड़े गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ स्थापित हैं और अनगिनत श्रद्धालु इन शक्तिपीठ पर पहुंचकर देवी की स्तुति करते हैं।

प्रधान शिव कुमार सिंगल ने बताया कि महाभारतकालीन बीड़ बबरान धाम में चल रही श्रीमद भागवत कथा के प्रति श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं और प्रतिदिन कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा 24 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बबरान नरेश प्रकटोत्सव के अंतर्गत भव्य निशान यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। 22 फरवरी को प्रात: 9 बजे हिसार के नागोरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से बीड़ बबरान धाम तक पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। 24 फरवरी को बीड़ बबरान धाम पर प्रात: 8.15 बजे बबरान नरेश महाभिषेक किया जाएगा। इसी दिन प्रात: 11.15 बजे पूर्ण आहुति महायज्ञ का आयोजन होगा और रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक कई प्रसिद्ध गायक भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान