Sunday, August 30, 2026
BREAKING
देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर मन की बात: पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे, महिलाओं ने बांधी राखी उज्बेकिस्तान में दिखी भारत की सांस्कृतिक छाप, पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति से कलाकार उत्साहित मां को जागरूक बनाने से बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान संभव: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की प्रगति के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग जरूरी: उपराष्ट्रपति पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन 'विकसित भारत' की यात्रा हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए : राजनाथ सिंह

बाज़ार

शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केटकैप 1.13 लाख करोड़ रुपए घटा, एयरटेल टॉप लूजर

30 अगस्त, 2026 03:15 PM

देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 1.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट होना था।

शीर्ष कंपनियों में भारतीय एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और एचयूएल लूजर्स में शामिल थे।

वहीं, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई हरे निशान में बंद हुए।

भारती एयरटेल का मार्केटकैप 40,500.85 करोड़ रुपए कम होकर 11,74,462.30 करोड़ रुपए हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 40,056.32 करोड़ रुपए घटकर 17,38,119.27 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 11,558.35 करोड़ रुपए घटकर 11,09,600.70 करोड़ रुपए, बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 10,086.05 करोड़ रुपए कम होकर 6,70,535.57 करोड़ रुपए, एलएंडटी का बाजार मूल्यांकन 6,473.45 करोड़ रुपए कम होकर 5,55,987.49 करोड़ रुपए, एलआईसी का मार्केटकैप 3,162.50 करोड़ रुपए कम होकर 5,32,817.81 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एलयूएल) का मार्केटकैप 1,550.73 करोड़ रुपए कम होकर 4,72,361.83 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केटकैप 16,643.20 करोड़ रुपए बढ़कर 8,48,079.71 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 4,475.28 करोड़ रुपए बढ़कर 10,22,805.73 करोड़ रुपए और एसबीआई का मार्केटकैप 599.99 करोड़ रुपए बढ़कर 9,65,568.75 करोड़ रुपए हो गया है।

साप्ताहिक गिरावट के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

भारती एयरटेल दूसरे स्थान पर रही, इसके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, टीसीएस, बजाज फ़ाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

पिछले हफ्ते बेंचमार्क सेंसेक्स 276.32 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 77,264 जबकि निफ्टी में 76.35 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट 24,175 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 102.25 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,080 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 333.75 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,069 पर बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारत और चिली द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ा रहे बातचीत, इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: केंद्र

भारत और चिली द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ा रहे बातचीत, इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: केंद्र

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी, नई दरें आज से लागू

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी, नई दरें आज से लागू

देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी

देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव

ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव

लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव

लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव

IT शेयरों की बढ़त से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

IT शेयरों की बढ़त से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

सोने-चांदी में तेजी, चांदी का भाव 2.42 लाख रुपये के करीब पहुंचा

सोने-चांदी में तेजी, चांदी का भाव 2.42 लाख रुपये के करीब पहुंचा

हॉर्मुज पर बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल नरम, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

हॉर्मुज पर बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल नरम, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात

जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात