Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

17 जून, 2026 07:29 PM

चंडीगढ़ में एक केमिस्ट की दुकान पर कैशियर की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि शार्प शूटर्स ने गलती से यह हत्या कर दी। दुकान में गोली मारकर मारे गए जानकीदास असल में शूटर्स का असली टारगेट नहीं थे।

दरअसल, पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि फिरोजपुर के एक शख्स ने शूटर्स को एक मशहूर केमिस्ट को मारने के लिए भेजा था। फायरिंग के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के कथित वॉयस मैसेज में 'कुमार ब्रदर्स' का जिक्र था। बताया जा रहा है कि शूटर्स 'कुमार' नाम से कन्फ्यूज हो गए थे। सेक्टर-11 में 'कुमार' नाम से जुड़ी आधा दर्जन मेडिकल दुकानें हैं। उन्होंने श्री कुमार केमिस्ट की दुकान में घुसकर वहां बैठे कैशियर जानकीदास को गोली मार दी।

आरोपियों में शूटर आदिल, सन्नी मेहरा और राहुल चौहान के नाम सामने आए। शूटर अभी गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनके संपर्क में रहने वाले तीन संदिग्धों अजय कुमार, ओमकार और विवेक मेहरा को जम्मू के सांबा से हिरासत में लिया गया है। 3 पकड़े गए संदिग्धों में अजय प्लंबर है, जबकि ओमकार ऑटो चालक है। ओमकार का नाम पहले भी कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में सामने आ चुका है। विवेक मेहरा फिलहाल सांबा के चकमंगा गांव में अपने मामा के घर रह रहा था और मीट की रेहड़ी लगाता था। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से की गई। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में जम्मू के बहराना से एक शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सनी मेहरा के तौर पर हुई है। हालांकि, पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घटना के बाद शूटर चंडीगढ़ से दिल्ली गया और वहां से ट्रेन से जम्मू पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, सनी करीब 2 महीने से दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। इस दौरान वह अपने घर वापस नहीं लौटा था। फरार शूटर अमन और आर्यन की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस की टीमें दिल्ली और जम्मू में छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि घटना में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल तुर्की में बनी थी। यह पिस्टल पाकिस्तान से जम्मू पहुंची और वहां से गोल्डी ढिल्लों गैंग के सदस्यों ने शूटर अमन, आर्यन और सनी को दी। तीनों आरोपियों के पास एक-एक पिस्टल थी। पुलिस ने पिस्टल, बाइक और होटल में उनके ठहरने का इंतजाम करने वाले 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

किसी और के आधार कार्ड पर बुक हुआ कमरा
गोल्डी ढिल्लों गैंग के शूटरों के लिए काझेरी के एक होटल में किसी और के आधार कार्ड पर कमरा बुक किया गया था। पुलिस टीम ने होटल से आधार कार्ड की कॉपी ली और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीमें आधार कार्ड वाले व्यक्ति से लगातार पूछताछ कर रही हैं। इसके अलावा मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी जांची जा रही हैं। होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक, तीनों आरोपी शुक्रवार दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच होटल पहुंचे थे। कमरा लेने के बाद वे शाम को बाहर गए और थोड़ी देर बाद वापस आ गए। इसके बाद तीनों ने शनिवार दोपहर करीब 12:55 बजे होटल से चेक आउट किया। होटल का 800 रुपये किराया देने के बाद वे चले गए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन