Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

शहीद उधम सिंह ने भारत माता की सेवा में संपूर्ण जीवन किया न्यौछावर: बाबा ब्रह्मदास महाराज

22 जुलाई, 2025 02:25 PM

सिरसा।(सतीश बंसल) शहीद ऊधम सिंह एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थेए शिरोमणि उधम सिंह जैसे महापुरुषों का जीवन केवल इतिहास ही नहीं, अपितु युगों-युगों तक भारत राष्ट्र के हृदय में धडक़नें वाली चेतना है। उनके बलिदान, साहस और अडिग संकल्प ने न केवल भारत माता की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि पूरे समाज की उस वीर योद्धा वाली परंपरा के लिए गौरवशाली इतिहास को भी अमर कर दिया। शिरोमणि शहीद उधम सिंह का जीवन न केवल उनके बलिदान की गाथा है, बल्कि नई पीढ़ी के मन में राष्ट्र प्रेम, संकल्प शक्ति, कर्तव्य और आत्मसम्मान का भी भाव जगाने वाली एक ज्वलंत मशाल है और हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमते हुए हर भारतवासी के मन में धर्म निरपेक्षता की आवाज बुलंद करके अपना नाम राम मोहम्मद सिंह आजाद बताकर पूरे भारतवर्ष को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। उक्त विचार मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह (संघर सरिस्ता), सिरसा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने सोमवार को डेरे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान बाबा ब्रह्मदास महाराज ने शहीदी महासम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी महासम्मेलन पर 31 जुलाइ 2025 को डेरे में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश के साधु संतों के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज अति विशेष अतिथि और विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महंत महेश मुनि (उदासीन बड़ा अखाड़ा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा) भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह बाल्यवस्था से ही देश सेवा में समर्पित रहे। विदेशों में फ्रेंक ब्राजील और बावा सिंह के नाम से प्रसिद्ध रहे, लेकिन उनकी डायरी में वह अपना नाम केवल राम मोहम्मद सिंह आजाद (एमएस आजाद) लिखते थे। खुद को राम मोहम्मद सिंह आजाद के नाम से स्थापित करने के पीछे उधम सिंह का मकसद केवल भारतीयों के मन में धर्मनिरपेक्षता की आवाज बुलंद करना था। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि हमें शहीदों के दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश सेवा में हमेशा तल्लीन रहना चाहिए। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह भी लगातार मानवता की सेवा में तत्पर है, फिर चाहे बात रक्तदान की हो, सफाई की होए पर्यावरण की हो या गौमाता की सेवा की हो। इसके अलावा कन्या भू्रण हत्या और युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर राष्ट्र सेवा में अपना जीवन व्यतीत करने का संदेश दे रहा है। आप सब के सहयोग से शिरोमणि शहीद उधम सिंह जैसे अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण व बलिदान लाखों देश भक्तों के लिए प्रभावशाली व प्रेरणादायक साबित हो, यही इस महासम्मेलन का मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में मनाने का उद्देश्य है। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने प्रेस वार्ता में आए हुए सभी मीडिया कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता