Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस

बाज़ार

वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 377 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,100 के पार

15 जुलाई, 2026 03:46 PM

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 377 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,432 और निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,168 पर था।

सुबह के कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व वित्तीय शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा था। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया ही लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,074 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,370 पर था।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक,बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एमएंडएम, आईटीसी और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचयूएल, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील लूजर्स थे।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स मामूली तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में बढ़त की वजह अमेरिका में महंगाई कम होना है। वहां जून में खुदरा महंगाई कम होकर 3.5 प्रतिशत हो गई है, जो कि मई में 4.2 प्रतिशत थी। इसकी वजह एनर्जी की कीमतों में कमी आना है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को -739.69 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 2,927.71 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें

भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें

फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े

फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े

AI इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च का गलत आकलन IBM पर पड़ा भारी, शेयर 25% लुढ़के

AI इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च का गलत आकलन IBM पर पड़ा भारी, शेयर 25% लुढ़के

मध्य पूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 600 रुपये से ज्यादा टूटा

मध्य पूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 600 रुपये से ज्यादा टूटा

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3.88 लाख यूनिट्स के पार

यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3.88 लाख यूनिट्स के पार

सोने और चांदी में रिकवरी, दाम आधा प्रतिशत से अधिक बढ़े

सोने और चांदी में रिकवरी, दाम आधा प्रतिशत से अधिक बढ़े

मध्य पूर्व में तनाव से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, ऑटो और फाइनेंशियल स्टॉक्स में बिकवाली

मध्य पूर्व में तनाव से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, ऑटो और फाइनेंशियल स्टॉक्स में बिकवाली

SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां

SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां

भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में जनवरी-जून अवधि में आया 3.2 अरब डॉलर का निजी इक्विटी निवेश

भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में जनवरी-जून अवधि में आया 3.2 अरब डॉलर का निजी इक्विटी निवेश

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला