नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने नए साल 2026 की शुरुआत पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह ‘मेरी जिंदगी की रोशनी’ के साथ नए साल में कदम रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में विराट और अनुष्का दोनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं। विराट ने स्पाइडर-मैन स्टाइल मास्क लगाया हुआ है।
क्रिकेट मैदान पर वापसी से पहले विराट इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में लौटना है।